बिलासपुर जिले में 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, 5वीं में 88.97% और 8वीं में 78.79% छात्र हुए सफल

बिलासपुर जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं के केन्द्रीयकृत परीक्षा परिणाम आज प्रातः 11:00 बजे कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल द्वारा घोषित किए गए। परिणाम घोषणा का आयोजन कलेक्टर कक्ष में किया गया, जिसमें जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

5वीं कक्षा के परिणाम
जिले में कक्षा 5वीं के कुल 26028 परीक्षार्थियों में से 23157 छात्र सफल हुए। प्रथम श्रेणी में 20909, द्वितीय श्रेणी में 2125 तथा तृतीय श्रेणी में 123 छात्र सफल हुए। इस प्रकार पास प्रतिशत 88.97% रहा।

8वीं कक्षा के परिणाम
वहीं कक्षा 8वीं में कुल 30050 परीक्षार्थियों में से 23677 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। इनमें प्रथम श्रेणी में 17825, द्वितीय श्रेणी में 5478 एवं तृतीय श्रेणी में 374 छात्र शामिल हैं। कक्षा 8वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.79% रहा।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि कक्षा 5वीं में लगभग 11% तथा कक्षा 8वीं में 21% बच्चे उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं। इन विद्यार्थियों के लिए पूरक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे पहले संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर इन छात्रों के लिए उपचारात्मक शिक्षण (Remedial Teaching) की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, जिन शिक्षकों का परीक्षा परिणाम औसत से कम रहा है, उनके लिए उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ताकि शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।

छात्र एवं अभिभावक बिलासपुर जिले के आधिकारिक पोर्टल bilaspur.gov.in/en/result पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

 

  • Related Posts

    शिफ़ा की सदियों पुरानी रवायत : आधुनिक दौर में भी यूनानी चिकित्सा को नई पहचान देने में जुटीं प्रदेश की इकलौती सरकारी यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. सना अहमद खान

    नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेष  (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेन्द्र वर्मा, बिलासपुर) बिलासपुर नेशनल डॉक्टर्स डे पर उन सभी चिकित्सकों को सलाम है, जो हर वक्त इंसानियत की बेहतरी और शिफ़ा की खातिर खामोशी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा के इस तेज़ रफ्तार दौर में जहां एलोपैथी को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शामिल यूनानी (तिब्ब) आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि आम लोगों के बीच इसकी जानकारी और उपयोगिता अपेक्षाकृत कम है, लेकिन…

    Continue reading
    बिलासपुर: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद निधि के लिए ₹104.54 करोड़ जारी

    बिलासपुर, 1 जुलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को महापौर निधि, अध्यक्ष निधि तथा पार्षद निधि के अंतर्गत कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के उपरांत यह राशि नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निधि का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग करते हुए शहरी क्षेत्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *