बिलासपुर: एनएसएस शिविर में नमाज पढ़वाने का मामला, आठ के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज

बिलासपुर: ग्राम शिवतराई (थाना कोटा) में आयोजित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान नमाज पढ़वाने की घटना ने विवाद का रूप ले लिया है। छात्रों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, शिक्षकों और एक छात्र लीडर समेत आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक चले शिविर में, दिनांक 31 मार्च को कथित रूप से नमाज अदा करवाई गई। इसे लेकर शिविर में मौजूद अन्य छात्रों ने धार्मिक भावनाओं के आहत होने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से शिकायत की थी।

छात्रों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रो. दिलीप झा, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. ज्योति वर्मा, डॉ. नीरज कुमारी, डॉ. प्रशांत वैष्णव, डॉ. सूर्यभान सिंह, डॉ. बसंत कुमार तथा एनएसएस टीम के कोर लीडर छात्र आयुष्मान चौधरी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 196(ख), 197(1)(ख)(ग), 299, 302, 190 एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा 4 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

चूंकि घटना का स्थल थाना कोटा के अंतर्गत आता है, इसलिए मूल विवेचना डायरी को थाना कोटा, जिला बिलासपुर को भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जा रही है।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद विश्वविद्यालय और एनएसएस इकाई ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *