महिला को भी नहीं छोड़ा! टूटपुंजिया दलाल नरेन्द्र मोटवानी

फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए सीमांकन कराने का आरोप, न्यायालय ने जताई साक्ष्य से छेड़छाड़ की आशंका

बिलासपुर: प्रथम फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (पॉक्सो) की अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती पूजा जायसवाल की अदालत ने एक जमीनी धोखाधड़ी के मामले में डुलाराम मोटवानी (70) एवं उनके तीन पुत्रों नरेन्द्र मोटवानी(जमीन दलाल), महेन्द्र और राजेन्द्र की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

थाना तोरवा क्षेत्र निवासी मीना गंगवानी ने दिनांक 8 अप्रैल 2025 को दर्ज शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उनकी जमीन खसरा नंबर 445 का फर्जी सीमांकन करवा कर उसे अपने नाम की भूमि खसरा नंबर 454 के रूप में दिखाया। आरोपियों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने तहसील कार्यालय में एक अन्य महिला को मीना गंगवानी के रूप में प्रस्तुत कर सीमांकन आदेश प्राप्त किया और फर्जी हस्ताक्षर कराए।

राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्रीमती मनीषा नंदी ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि यह गंभीर प्रकृति का अपराध है और आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार हैं। याचिका का विरोध करते हुए यह भी बताया गया कि मुख्य आरोपी नरेन्द्र मोटवानी पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, अपहरण और धोखाधड़ी जैसे आरोप शामिल हैं।

प्रार्थिया की ओर से अधिवक्ता ए. कुमार ने भी याचिका का विरोध करते हुए कहा कि यह सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसमें सरकारी दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर भूमि हड़पने की कोशिश की गई है।

न्यायालय ने केस डायरी और प्रस्तुत दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए पाया कि प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर हैं और याचिकाकर्ता जमानत मिलने पर साक्ष्य से छेड़छाड़ या गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसी कोई अपवादजनक परिस्थिति नहीं पाई गई, जिससे अग्रिम जमानत दी जा सके।

इस आधार पर न्यायालय ने सभी चारों आरोपियों की याचिका खारिज कर दी और केस डायरी संबंधित थाना तोरवा को वापस प्रेषित करने के आदेश दिए।

FIR COPY

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *