बिलासपुर: विधायक सुशांत शुक्ला के क्षेत्र की निवासी पूनम पांडे के घर पर कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर ने चलवाया बुलडोजर

बिलासपुर: पूनम पांडे ने अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- मैडम ने नियमविरुद्ध तोड़ा मेरा घर… SDM मनीष साहू ने ठीक से नहीं सुनी मेरी बात… कलेक्टर अवनीश शरण ने रुडली व्यवहार करते हुए अपने कक्ष से बाहर जाने को कहा…

अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर के नोटिस में खामियाँ

अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर के नोटिस में ओवरराइटिंग

 अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर के नोटिस में दर्ज नहीं  है प्रकरण क्रमांक

 अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर के द्वारा पूनम पांडे को दिया गया नोटिस चर्चा में

अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर के इस नोटिस पर जमकर हो रही जमकर चर्चा, विशेषज्ञों ने इसे मनमानी कहा

 

Table of Contents

बिलासपुर: बिरकोना में 15 अप्रैल को अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर के निगरानी में  23 लोगों के मकान पर बुलडोजर चला.  मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार गरिमा ठाकुर, जोन कमिश्नर, राजस्व अमला और पुलिस बल की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से निर्माण को ध्वस्त किया। प्रशासन ने इससे पहले  नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, साथ ही 9 अप्रैल को बेदखली आदेश जारी करते हुए उन्हें स्वयं कब्जा हटाने का अंतिम मौका दिया गया था। तय समयसीमा में कब्जा नहीं हटाने के चलते प्रशासन ने सख्ती दिखाई और मंगलवार को कार्रवाई की।

इस कार्रवाई से प्रभावित हुई पूनम पांडे ने इसे गलत ठहराते हुए न्यूज़ हब इनसाइट को बताया कि मेरी जमीन शासकीय भूमि नहीं है. मेरा प्रकरण विधिवत राजस्व न्यायालय में चल रहा है. बावजूद इसके मुझे पर्याप्त समय दिए बिना ही आनन फानन में कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि राजस्व अधिकारी गरिमा ठाकुर के न्यायालय  का कारण बताओ नोटिस मुझे 7 अप्रैल की रात 7:30 बजे कोटवार कृष्ण कुमार से प्राप्त हुआ और उसका जवाब नियम के तहत संबंधित के न्यायालय में मेरे द्वारा राजस्व अधिकारी गरिमा ठाकुर के कहने पर बाबु मनोज के पास जमा कराया गया. इस पर गरिमा ठाकुर ने कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया. 

पूनम ने बताया कि जब मैंने बाबू से कारण बताओ नोटिस के जवाब में जो जवाब जमा कराया उसकी पावती मांगी तो उन्होंने नहीं दी. उसके बाद मेरे घर को तोड़ने राजस्व की टीम 15 अप्रैल को पहुंच गई. जब मैंने गरिमा ठाकुर से नियम के तहत बात की तो उन्होंने कहा मुझे नियम कानून मत बताओ. इसे हताश होकर जब मैं SDM मनीष साहू और कलेक्टर से मिली तो मुझे कोई ठोस जवाब नहीं मिला. जैसे ही मैं वापस मौके पर पहुंची तब तक मेरा घर तोड़ दिया गया था. 

जब हमने गरिमा ठाकुर से फोन में बात की तो उन्होंने इस कार्रवाई को सही बताया.

कारण बताओ नोटिस में खमियां नजर आई 

गरिमा ठाकुर के न्यायालय से पूनम को जारी नोटिस में राजस्व प्रकरण क्रंमाक दर्ज नहीं है और ओवरराइटिंग भी है. यहाँ सवाल यह भी उठता है कि कोटवार नोटिस पूनम पांडे को 7 अप्रैल की रात को क्यों दिया?  

इन लोगों पर की गई कार्रवाई 

विकास पिता रामभजन, श्याम बाई पति जनक गोड, पूनम पांडेय पति आशुतोष, प्रमीला यादव पति विनोद, पोस्टमेन पिता रामचरण साहू, महगुराम, नरेंद्र, अरुण बघेल, रामायण गोड, अशोक गोड, कुमारी गोड, ईश्वरी गोड, दुर्गेश साहू, गोपी गोस्वामी, हजारीलाल सूर्यवंशी, राजकुमार शुक्ला, फागूराम, बरातू मानू, जनऊ, बनऊ, धनऊ, अर्जुन, दिलीप एवं सुंदर पिता समेलाल।

 

कारण बताओ नोटिस

पूनम का जवाब 

कलेक्टर के नाम पूनम का पत्र 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *