बिलासपुर: न्यूज़ हब इनसाइट की खबर का असर, GPM में ट्रांसफर के बावजूद बिलासपुर में जमे रहे आदिवासी विभाग के लेखा अधिकारी पवन शर्मा को किया गया भारमुक्त, देखें आदेश

बिलासपुर: आदिम जाति त्तथा अनुसूचित जाति विकास नवा रायपुर  से 16 अगस्त 2023 को जारी एक आदेश में 7 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई और उनका ट्रांसफर अन्य जिलों में किया गया। इसमें लेखा अधिकारी पवन शर्मा का ट्रांसफर GPM (गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही) किया गया था, लेकिन पवन शर्मा ने जॉइनिंग नहीं की और वे बिलासपुर में ही पदस्थ रहे।

जब यह जानकारी न्यूज़ हब इनसाइट को मिली, तो हमारी टीम ने उस समय सहायक आयुक्त रहे सीएल जायसवाल से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल में आदिवासी विभाग के मंत्री ने पवन शर्मा को जीपीएम नहीं भेजने की मौखिक आदेश दिए थे।

इसके बाद, हमने विभाग के आयुक्त पदुम सिंह एल्मा से संपर्क किया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर सहायक आयुक्त को आदेश दिया कि पवन शर्मा को भारमुक्त करते हुए उन्हें GPM भेजा जाए।

अब, आदिवासी विभाग के इस आदेश के तहत पवन शर्मा को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए GPM भेजा जा रहा है।

देखें आदेश

2023 में निकला था आदेश 

 

प्रकशित खबरें 

बिलासपुर: आदिवासी विभाग के विवादित अधिकारी सीएल जायसवाल की रिटायरमेंट पार्टी बड़े होटल में हुई चंदे के पैसे से, बना चर्चा का विषय https://newshubinsight-nhi.in/the-subject-of-discussion-made-with-the-money-of-donations-in-the-retirement-party-big-hotel-of-disputed-officer-of-bilaspur-tribal-department-cl-jaiswals-retirement-party-2/

 

सुर्खियों में पवन शर्मा

जीपीएम में ट्रांसफर होने के बावजूद भी बिलासपुर में जमे हुए हैं लेखा अधिकारी पवन शर्मा, बात पहुंची आयुक्त पदुम सिंह एल्मा तक

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *