बिलासपुर: कछुआ प्रकरण में आया फिल्मी मोड़

मसअला जब भी चरागों का उठा है
फैसला हवाएं करती हैं।

केस के मुख्य जांच अधिकारी को 9 दिवसीय वन ड्राइवर भर्ती टेस्ट में तैनात किया गया

विकास मिश्रा की रिपोर्ट

बिलासपुर: 29 मार्च को वन विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिस पर पाँच लोगों का बयान दर्ज किया गया था, जिसमें महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे थे। मगर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज इस केस के इंचार्ज रेंजर देव सिंह ठाकुर को 1 अप्रैल से 9 अप्रैल तक के लिए लगरा परिवहन केंद्र में 9 दिवसीय ड्यूटी पर भेज दिया गया है।

नगर में चर्चा जोर पकड़ रही है कि इस अटैचमेंट का सीधा असर कछुआ प्रकरण की जांच पर पड़ने के आसार हैं। 29 मार्च को वन विभाग रतनपुर में पाँच लोगों का बयान लिया गया था, जिसमें दो मछुआरे, एक ठेकेदार और दो ट्रस्ट के लोग शामिल थे।

ऐन वक्त पर जांच अधिकारी को महत्वपूर्ण केस से हटा कर अन्य सेवा में भेजे जाने से वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं नगर में केस की लीपापोती की चर्चाएँ जोर पकड़ रही हैं।

मंदिर कुंड में मिले मृत कछुओं की जांच वन विभाग रतनपुर के द्वारा की जा रही थी। इस क्रम में सीसीटीवी फुटेज, हार्ड डिस्क को जब्त कर तीन सुरक्षा कर्मियों और दो सफाई कर्मियों का महत्वपूर्ण बयान पहले ही लिया गया था। ऐसे में इस केस से जुड़े अन्य पाँच संदिग्धों के बयान के बाद माना जा रहा था कि अब जल्द ही इस प्रकरण में कार्यवाही होगी। मगर अचानक जांच अधिकारी को औचक रूप से जांच से हटा कर लूप लाइन में भेजा जाना, इस केस को ठंडे बस्ते में डालने और इस केस से जुड़े बड़े नामों को विभागीय प्रशासनिक रियायत देने के तौर पर देखा जा रहा है।

पूरे परिदृश्य में एक बात साफ है कि निरीह मृत कछुओं का यह केस अब प्रशासनिक रवैये के कारण मंजिल से भटकता नजर आ रहा है।

आगे इस केस में ऊंट किस करवट बैठता है, वक्त बताएगा!

  • Related Posts

    शिफ़ा की सदियों पुरानी रवायत : आधुनिक दौर में भी यूनानी चिकित्सा को नई पहचान देने में जुटीं प्रदेश की इकलौती सरकारी यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. सना अहमद खान

    नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेष  (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेन्द्र वर्मा, बिलासपुर) बिलासपुर नेशनल डॉक्टर्स डे पर उन सभी चिकित्सकों को सलाम है, जो हर वक्त इंसानियत की बेहतरी और शिफ़ा की खातिर खामोशी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा के इस तेज़ रफ्तार दौर में जहां एलोपैथी को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शामिल यूनानी (तिब्ब) आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि आम लोगों के बीच इसकी जानकारी और उपयोगिता अपेक्षाकृत कम है, लेकिन…

    Continue reading
    बिलासपुर: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद निधि के लिए ₹104.54 करोड़ जारी

    बिलासपुर, 1 जुलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को महापौर निधि, अध्यक्ष निधि तथा पार्षद निधि के अंतर्गत कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के उपरांत यह राशि नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निधि का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग करते हुए शहरी क्षेत्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *