बिलासपुर में राम नवमी और हनुमान के जन्मोत्सव की भव्य तैयारी बैठक

रेवती बनीं शिवसेना महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष

बिलासपुर: श्री राम नवमी एवं श्री हनुमानजी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 11 अप्रेल को आयोजित भव्य शोभायात्रा और मंचीय कार्यक्रम की तैयारी बैठक आज बिलासपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष नवीन यादव और मुकेश देवांगन ने जानकारी दी कि इस वर्ष हनुमानजी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 11 अप्रैल को एक भव्य शोभायात्रा रेलवे मैदान से निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा रेलवे, गांधी चौक, सदर बाजार, गोल बाजार होते हुए देवकीनंदन चौक पहुंचेगी, जहाँ शाम 8 बजे से मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा।

बैठक में यह भी बताया गया कि देवकीनंदन चौक पर दोपहर 12 बजे से रामायण गान, राम नाम जप, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ अनवरत रूप से शाम 8 बजे तक किया जाएगा। जिला अध्यक्ष नवीन यादव ने सभी रामभक्तों और हनुमान भक्तों से अपील की कि वे इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

बैठक में रेवती यादव को महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। रेवती यादव ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए कहा कि वह शिवसेना के उद्देश्यों को पूरी मेहनत और लगन से पूरा करेंगी। इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, और जिले के रामभक्त इस भव्य शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तैयार हैं।

बैठक में प्रमुख रूप से अनामिका अवस्थी, प्रभु वस्त्रकार, यशवंत गोरख, उमेश साहू, रामचंद्र पोर्ते, प्रमोद कुमार, द्वारका प्रसाद वस्त्रकार, नीलमणि कौशिक, जमुना कश्यप, परदेशी साहू, कुलदीप सोनवानी और परमेश्वर खरे सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    SP के सख्त एक्शन के भरोसे पर व्यापारियों ने टाला ‘बिलासपुर बंद’, 23 सितंबर को खुले रहेंगे बाजार

    भारत बैग हाउस प्रकरण में CAIT की दो टूक—दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और बाजारों में बढ़ेगी पुलिस गश्त, आश्वासन के बाद वापस लिया बंद का आह्वान बिलासपुर, 21 सितंबर 2026। तेलीपारा स्थित ‘भारत बैग हाउस’ में कथित जबरन वसूली, मारपीट और धमकी की घटना के विरोध में 23 सितंबर को प्रस्तावित दो घंटे के ‘बिलासपुर बंद’ को व्यापारियों ने वापस ले लिया है। पुलिस अधीक्षक के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत…

    Continue reading
    बिलासपुर में NHICF के National Flame of Honour 2026 में दिव्यांग कलाकारों, शिक्षकों, संगीत साधकों, किसानों, पत्रकारों और समाजसेवियों का सम्मान हुआ. तनिष्क वर्मा, मयंशी खण्डेलवाल सहित कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

    डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व बीडीए अध्यक्ष अनिल टाह, डॉ. श्याम लाल निराला, सामाजिक कार्यकर्ता किरण सिंह, प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार और शिवसेना नेत्री रेवती यादव की गरिमामयी मौजूदगी में सफल हुआ कार्यक्रम संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन, मोना आनंद, बिपुला दास व रूना दास के छात्रों सहित आलोक-आशुतोष पांडेय, उदभव ठक्कर, एम अवंतिका, तनिष्क वर्मा, अरजिता सिंह और मयंशी खण्डेलवाल ने बांधा समां National Flame of Honour 2026: बिलासपुर में दिव्यांग कलाकारों, शिक्षकों और संगीत साधकों का सम्मान बिलासपुर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *