बिलासपुर: नगर निगम अध्यक्ष (स्पीकर) और अपील समिति के निर्वाचन की घोषणा

बिलासपुर: नगर पालिक निगम बिलासपुर के अध्यक्ष (स्पीकर) और अपील समिति के 04 सदस्यों के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम की घोषणा कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी अवनीश शरण ने की। यह निर्वाचन 8 मार्च 2025 को पं. देवकीनंदन दीक्षित सभागार (लाल बहादुर शास्त्री स्कूल) में आयोजित किया जाएगा।

निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार, निर्वाचन दो प्रमुख पदों के लिए होगा। इसमें अध्यक्ष (स्पीकर) का निर्वाचन सामान्य मतदान के माध्यम से किया जाएगा, जबकि अपील समिति के 04 सदस्य एकल संक्रमणीय मत पद्धति के तहत आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से चुने जाएंगे।

निर्वाचन की प्रक्रिया का विवरण निम्नलिखित है:

  • 3:00 बजे से 3:30 बजे तक: पीठासीन अधिकारी द्वारा अध्यक्ष (स्पीकर) के निर्वाचन की कार्यवाही का विवरण
  • 3:30 बजे से 4:30 बजे तक: नाम निर्देशन पत्र की प्राप्ति
  • 4:30 बजे से 5:00 बजे तक: नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा
  • 5:00 बजे से 5:30 बजे तक: नाम वापसी
  • 5:30 बजे से 6:30 बजे तक: मतदान
  • 6:30 बजे से मतदान परिणाम की घोषणा और धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्मेलन का समापन

यह सम्मेलन कलेक्टर द्वारा आहूत किया गया है, जिसमें निर्वाचित महापौर और पार्षदों द्वारा मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी पार्षदों को इस निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी पहले ही दे दी गई है।

 

  • Related Posts

    यूरोपीय संसद में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम: पेशीराम जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, गुरु रविदास की 650वीं जयंती का भव्य आयोजन

    बिलासपुर – भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है। भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक (छत्तीसगढ़) पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह औपचारिक निमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति (AFET) के सदस्य ग्रेज़ेगॉर्ज ब्राउन, अध्यक्ष – पोलिश क्राउन कन्फेडरेशन पार्टी, द्वारा प्रदान किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: भारत–यूरोप सभ्यतागत संवाद 18 फरवरी 2026 को यूरोपीय…

    Continue reading
    बिलासपुर: महाकुंभ के बाद अब लिंगराज मंदिर में गूंजेगी मास्टर तनिष्क वर्मा की भजन संध्या

    बिलासपुर/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ की शान और पहचान बन चुके “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित बाल कलाकार *मास्टर तनिष्क वर्मा* एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं का मन मोहने के बाद अब तनिष्क की स्वर लहरियां **विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)** में गूंजेंगी। 15 फरवरी 2026 को लिंगराज मंदिर परिसर में उनकी विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। महज 10-11 वर्ष की आयु में महाकुंभ जैसे विराट आध्यात्मिक मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अब लिंगराज मंदिर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *