बिलासपुर: शराब दुकान के पास 2 दुकानों के शेड को हटाया, 15 को एक सप्ताह का नोटिस 

बिलासपुर- सिरगिट्टी में शराब दुकान के पास सड़क पर अतिक्रमण करते हुए शेड और अन्य निर्माण करने वाले दुकानों के खिलाफ निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर आज नगर निगम ने कार्रवाई की। दो दुकानों के अवैध रूप से निकाले गए शेड को हटाया गया है, शेष 15 दुकानदारों ने स्वयं हटाने के लिए समय मांगा है, जिस पर नगर निगम ने एक सप्ताह का समय देते हुए नोटिस जारी किया है। 
सिरगिट्टी स्थित शराब दुकान के पास की यें 17 दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से शेड और अन्य अतिरिक्त निर्माण कर अतिक्रमण किया गया है। इससे ट्रैफिक में व्यवधान तो उत्पन्न होता ही है साथ में दुकान में शराब खरीददारों के भीड़ के कारण अव्यवस्था भी होती है। 
उच्च न्यायालय के निर्देश पर व्यवस्था सुधारने निगम कमिश्नर अमित कुमार द्वारा रोजाना इस क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है,जहां जहां खामी है उसे ठीक किया जा रहा है और अवैध कार्यों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। पूर्व में अहाता सेंटर और आसपास के दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक और ट्रैफिक को लेकर कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने शराब बिक्री और अहाता सेंटर में परिवर्तन के निर्देश दिए गए थे।
  • Related Posts

    दिल्ली में गूंजेगी हिंदी की आवाज़: विश्व हिंदी परिषद का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 30-31 अक्टूबर को

    बिलासपुर। हिंदी को राष्ट्रभाषा के गौरवपूर्ण स्थान पर प्रतिष्ठित करने के संकल्प के साथ विश्व हिंदी परिषद ने एक बड़े राष्ट्रीय अभियान का आह्वान किया है। परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बनाफर ने जांजगीर-चांपा जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के साहित्यकारों को शुभकामनाएँ देते हुए हिंदी के वैश्विक विस्तार की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जांजगीर की साहित्यिक विरासत सदैव समृद्ध और प्रेरणादायी रही है। यहां के साहित्यकारों की शब्द-साधना केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के…

    Continue reading
    रामा वर्ल्ड में उतरा आध्यात्म का प्रकाश: जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य के चरणों में उमड़ा बिलासपुर

    “जिस घर में श्रद्धा, सेवा और संस्कार हों, वहां स्वयं राम का वास होता है” — श्रीरामभद्राचार्य चरण-पादुका पूजन, भजन-कीर्तन और संत दर्शन से भक्तिमय हुआ एवमस्तु परिसर बिलासपुर। न्यायधानी बुधवार को उस समय पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गई, जब तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्रीरामभद्राचार्य का आगमन रामा वर्ल्ड स्थित समाजसेवी प्रवीण झा के निवास “एवमस्तु” में हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा, श्रीराम स्तुति और भजन-कीर्तन के बीच पूरा परिसर भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर नजर आया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *