बिलासपुर: निगम पार्षद के लिए चौथे दिन कुल 16 नामांकन पत्र जमा किए गए

नामांकन के लिए 2 ही दिन शेष

28 जनवरी तक स्वीकार किए जाएंगे नामांकन

बिलासपुर: नाम निर्देशन पत्र जमा करने के चौथे दिन आज नगर निगम चुनाव के लिए 16 पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 15 से विनोद यादव (बीजेपी), वार्ड क्रमांक 17 से भास्कर यादव (इंडियन नेशनल कांगेस), वार्ड क्रमांक 11 से निधी खोब्रागडे (कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 64 से नीरज सोनी (कांगेस), वार्ड क्रमांक 67 से दिनेश सूर्यवंशी (कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 31 से शहजादी बेगम (कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 33 से रंगा नादम (बीजेपी), वार्ड क्रमांक 34 से एकता साहू (बीजेपी), वार्ड क्रमांक 35 से गजेन्द्र श्रीवास्तव (कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 37 से श्रीमती लक्ष्मी रजक (बीजेपी), वार्ड क्रमांक 4 से दिनेश कुमार सतनामी (कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 44 से शबाना (कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 21 से श्रीमती सुशीला खजुरिया (निर्दलीय), वार्ड क्रमांक 23 से श्रीमती गीता जायसवाल (कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 28 से प्रशांत पाण्डेय (कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 30 से श्रवण श्रीवास्तव (कांग्रेस) ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये। वहीं, महापौर के लिए एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया है। नाम निर्देशन पत्र 28 जनवरी तक जमा किए जा सकेंगे। वहीं’ पार्षद पद के चुनाव लड़ने के इच्छुक 79 लोगों ने आज निक्षेप राशि जमाकर निर्देशन पत्र इश्यू कराए हैं। वहीं, महापौर के लिए चुनाव लड़ने इच्छुक 01 प्रत्याशी कमलेश पटेल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराए हैं।

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *