बिलासपुर: जनता की समस्याओं को लगातार उठाने वाले पूर्व विधायक शैलेश पांडे इस बार वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिंतित नजर आए, कहा- कल्याण परिषद का किया जाए गठन

बिलासपुर: प्रदेश में लगभग 25 लाख ज्येष्ठ नागरिक है और आबादी का लगभग दस प्रतिशत लोग वरिष्ठ नागरिक है, जिसमें 80% लोग ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत है और वरिष्ठ महिलाओं की संख्या में दस लाख से ऊपर है, जिनको देखभाल की जरूरत है और वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार को उनके कल्याण के लिए और उनको सहारे के लिए एक आयोग या कि कल्याण परिषद का गठन करना चाहिए। उक्त बातें पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कही।  

पांडे ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन प्रकरण, स्वास्थ्य सुविधाएँ और सेवाएँ, वरिष्ठ नागरिकों पर जो अत्याचार होते है एसे प्रकरण और उनके स्वतंत्र अधिकार जिससे कि वो अपना जीवन का उत्तरार्द्ध अच्छे से गुजार सके।बुजुर्गों की मदद करना, ईश्वर की सेवा करना भारत की संस्कृति रही है और सभी बुजुर्ग इस बात को महसूस करते है कि उनका बुढ़ापा कैसे करेगा और बुढ़ापे की चिंता में उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, बुढ़ापे का सहारा न होने से उनके जीवन में समस्याएँ आती है,सरकार को इसके लिए कुछ करना चाहिए, इसके लिये क्लब और पार्क को बनाना चाहिए ताकी वो स्वस्थ रह सके, उन्हें हॉस्पिटल में पूर्ण रूप से फ्री इलाज मिलना चाहिए और प्रत्येक बुजुर्ग को प्राथमिकता के आधार पर उसकी सुनवाई करनी चाहिए और हर संभव आवश्यक मदद करना चाहिये।

शैलेश ने कहा कि सरकार को उनके अनुभव का लाभ लेने के लिए समय समय पर सेमिनार और गोष्ठियों का आयोजन करवाना चाहिए और हर मोहल्ले के बुजुर्गों को वहाँ का संरक्षक बनाना चाहिए ताकि वो नयी पीढ़ी को अपने अनुभव साझा कर सके और देखरेख भी कर सके।हर जिले में सरकारी तौर पर अनुभव भवन सरकार को खुद बनाना चाहिए जिसमें उनके खेलने और मनोरंजन एवं चर्चा के लिए जगह होनी चाहिए और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होते रहना चाहिए। इसलिए सरकार को उनके कल्याण के लिए परिषद का गठन करना चाहिए।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *