बिलासपुर: पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने केन्द्रीय राज्यमंत्री से रखी पट्टा वितरण कराने की माँग

बिलासपुर: नगर साहू संघ तिफरा केन्द्र द्वारा सामाजिक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पहुँचे केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू को नगर निगम पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने ज्ञापन सौंप कर तिफरा क्षेत्र के भूमिहीन परिवारों को पट्टा वितरण कराने की माँग की.

पार्षद गायत्री ने कहा की तिफरा क्षेत्र के यादव नगर, भगत सिंह आजाद नगर, मन्नाडोल, बछेरापारा आदि बस्तियों में लंबे समय से भूमिहीन गरीब-मजदूर वर्ग के लोग बेजा कब्जा के रूप में बसे हुए हैं जिनके पास पट्टा नहीं होने के कारण आवास योजना के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है. छत्तीसगढ़ में पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गाँधी आश्रय योजना के माध्यम से नगरीय क्षेत्रों में भूमिहीन परिवारों को पट्टा वितरण की शुरुआत की थी. इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश के कई निकायों में स्थाई पट्टा वितरण किया गया है. नगरीय प्रशासन एवं राजस्व विभाग द्वारा तिफरा क्षेत्र में भी पट्टा वितरण की तैयारी पूरी कर ली गई थी जिससे इन क्षेत्र के निवासियों को स्वयं के पक्का मकान का सपना साकार होते दिख रहा था किन्तु सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार द्वारा योजना बंद कर दिया गया है जिसके कारण लोगों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है और अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.

श्रीमती साहू ने केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गरीबों के हित में पट्टा वितरण कराने का आग्रह किया.

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *