बिलासपुर: कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रेमी राजू सलूजा के जन्मदिन का बिलासपुर इकाई ने किया अनोखा सेलिब्रेशन, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बिलासपुर: कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स छतीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सलूजा के जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक शाला अमेरी में 51 पौधारोपण किया गया ।

बिलासपुर शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप व कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे । इस अवसर पर प्राथमिक शाला के 150 बच्चों को कॉपी, पेन, चॉकलेट व नास्ता वितरण किया गया व राजू सलूजा के द्वारा जन्मदिन के अवसर पर स्कूल के लिए डिस्प्ले बोर्ड प्रदान किया गया.

स्कूल के बच्चियों को कॉपी, पेन वितरण करते हुए राजू सलूजा ने चरण स्पर्श करते हुए उज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्राप्त किया

कैट के बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष किशोर पंजवानी, सचिव हीरानन्द जैसिंह व आशीष अग्रवाल ने राजू सलूजा को जन्मदिन की बधाई देते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया. वहीं, महिला मंडल से चुन्नी मौर्य व फिरोज आलम ने पौधा भेंट करते हुए उज्वल भविष्य की कामना की.

इस अवसर पर श्रीकांत पांडे, विष्णु गुप्ता, अरविंद वर्मा के साथ विद्युत मंडल की निहारिका त्रिपाठी, भागचंद बजाज, परमजीत उबेजा व अन्य शामिल हुए

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *