बिलासपुर: मामा भांजा तालाब को भी भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराए कलेक्टर- उज्वला कराड़े

बिलासपुर। गोकने नाले पर अवैध कब्जों को लेकर सोमवार को समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को सख्त निर्देश दिए हैं कि दो दिन के भीतर सभी अवैध कब्जों को हटाया जाए। कलेक्टर ने हाल ही में नाले का दौरा किया था और अवैध कब्जों को देखा था, जिससे वे काफी नाराज हुए थे।

कलेक्टर के इस कदम को शहर के नागरिकों ने सराहा है, लेकिन इसके साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. उज्वला कराड़े ने एक बयान जारी करते हुए राज्य सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि भू-माफियाओं को सरकार का संरक्षण प्राप्त है और सरकार के लोग ही जगह-जगह जमीन पर अवैध कब्जे कर रहे हैं।

डॉ. कराड़े ने कहा, “सरकार के लिए कोई नियम कानून नहीं है।  सुप्रीम कोर्ट ने भी प्राकृतिक धरोहरों के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ न करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन का ध्यान अन्य जगहों पर जाता है, मामा भांजा तालाब पर नहीं। मामा भांजा तालाब पर अवैध कब्जे से पूरा तालाब पट गया है। भू-माफियाओं ने पूरे तालाब को अपने कब्जे में लेकर उसे घेर लिया है।”

उन्होंने आगे कहा, “इतना ही नहीं, शहर में और भी ऐसे स्थान हैं जहां पर माफियाओं ने अवैध कब्जा किया हुआ है। लेकिन सरकार और प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। केवल खानापूर्ति की कार्यवाही की जा रही है।”

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading
    ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ का भाटापारा में शक्ति प्रदर्शन, नई नियुक्तियों के साथ संगठन विस्तार का बिगुल

      पत्रकार एकजुट होंगे तो मजबूत होगी लोकतंत्र की आवाज : हरीश चौबे भाटापारा। पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई को नई धार देने के उद्देश्य से ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने रविवार को भाटापारा में संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करते हुए विस्तार अभियान का आगाज़ किया। स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने, पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *