सांई राजनांदगांव की बालिकाओं ने दिखाया दम, कबीरधाम को 12-0 गोल से पराजित किया

5वीं राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग शुभारंभ

राजनादगांव। छत्तीसगढ हाॅकी व जिला हाॅकी संघ के तत्वधान में आयोजित की जा रही 5वीं छत्तीसगढ़ हाॅकी राज्यस्तरीय सबजुनियर बालक बालिका हाॅकी स्पर्धा में बालिका वर्ग में जांजगीर चांपा ने कोरबा को हाॅकी धमतरी ने हाॅकी बालोद को वहीं, हाॅकी बेमेतरा को टीम जगदलपुर के ना आने पर वाकओवर मिला और सांई राजनांदगांव ने कबीरधाम को पराजित करते हुए अपना विजय अभियान प्रारंभ किया। स्पर्धा का रंगारंग शुभारंभ सचिन बघेल जिला सहकारी केंद्रीय मार्यादित बैंक अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य तथा रमेश पटेल पूर्व अध्यक्ष राजगामी सम्पदा न्यास एवं अध्यक्ष जिला भाजपा की अध्यक्षता एवं कुतुबुद्धिन सोलंकी वरिष्ठ हाकी खिलाडी, अनिशा साहू अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी एवं छत्तीसगढ़ हाॅकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी के विशेष आतिथ्य मे संपन्न हुई।

अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में कल से प्रारंभ हुई 5वीं सबजूनियर बालक बालिका हाॅकी चैम्पियनशिप के शुभांरभ एवं उद्धाघटन समारोह के मुख्यअतिथि सचिन बघेल ने कहा कि राजनांदगांव शहर हाॅकी की नर्सरी के नाम से विश्व विख्यात है। उन्होने कहा की सरकार हर संभव मदद खेलो व खिलाडियों के लिए कर रही है। उन्होने कहा की हम सब मिलकर खेलो के संवर्घन के लिए हमेशा आगें रहेगें। छत्तीसगढ हाॅकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने उपस्थित आतिथियों का स्वगत करते हुए कहा की हाॅकी इंडिया के निर्देशानुसार ग्रासरूट हाॅकी को आगे बढाने के उद्धेश्य से राज्यस्तरीय हाॅकी टूर्नामेंट आयोजित की जा रही है जिसमें बहुत से एैसे जिले है जिन्हे राष्ट्रीय स्तर पर खेल का प्रदर्शन दिखाने का मौका नही मिल पाता है उन्हे एैसे आयोजनो से खेलने का मौका मिल रहा है।

इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, अतिथियों ने मैदान में पहुचकर प्रतिभागी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन समिति के द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर नीलम जैन,, शिवनारायाण धकेता, भुषण साॅव, अनुराज श्रीवास्तव,दुर्ग जिला हाॅकी संघ के अध्यक्ष  अंसार अहमद, तुलसी सिन्हा,सुनिल यादव एवं शिवा चौबे सहित आयोजन समिति के सचिव विरेन्द्र सिंह भाटिया एवं अन्य वरिष्ठ हाॅकी खिलाड़ी व सदस्य उपस्थित रहे।

स्पर्धा के तहत 21 जून को प्रातःकाल बालिका वर्ग का मैच खेला गया जिसमें पहले मैच में हाॅकी हाॅकी जांजगीर चांपा ने हाॅकी कोरबा को 2-1 गोल से पराजित किया। जांजगीर चांपा की ओर से हेमलता साहू ने 1 गोल किया व 1 गोल मंजू धीवर ने किया वहीं, हाॅकी कोरबा की ओर से ममता धीवर ने 1 गोल किया बालिका वर्ग के ही दुसरे खेले गए रोमांचक मैच में धमतरी हाॅकी की बालिकाओं ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए हाॅकी बलोद को शुटआउट में 3-0 गोल से पराजित करते हुए अपना विजय अभियान प्रारंभ किया दोनों ही टीमों के मध्य बडा रोमांचक मैद दर्शको देखने को मिला दोनों ही टीम मैच के अंतिम समय में 0-0 गोल की बराबरी की पर रही मैच के समाप्ति के बाद मैच का रिजल्ट शूटआउट के मध्याम से किया गया, जिसमें हाॅकी धमतरी ने 2 के मुकाबले 0 गोल से पराजित किया हाकी धमतरी की ओर से कप्तान आर्या ने 1 गोल और हिना देवांगन ने गोल किया। बालिका वर्ग में खेले गए तीसरे मैच में सांई राजनांदगांव ने एकतरफे मुकाबले हाॅकी कबीरधाम को 12-0 गोलो से पराजित करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की सांई राजनांदगांव की ओर से दुबी रावत ने 7 गोल प्रियाशी मौर्या ने 1 नैना सोनकर ने 1 प्रतिभा कुमारी ने 1 श्यामली राॅय ने 1 व मुस्कान बडैक ने 1 गोल किया।

दोपहर में बालक वर्ग के खेले गए मैचो में हाॅकी कोरबा ने हाॅकी कबीरधाम को 4-2 गोल से असानी से हरा दिया कोरबा तनिश ने 2 गोल निहार ने 1 गोल नमन ने 1 गोल किया व कबीरधाम की ओर से मनीष राजपूत व कप्तान करण वर्मा ने 1-1 गोल किया। बालक वर्ग के दुसरे खेले गए मैच में स्पोटर्स हाॅकी अकादमी रायपुर ने एकतरफे मुकाबले में 7-0 गोल से पराजित करते हुए एक आसान सी जीत हासिल की स्पोटर्स हाॅकी अकादमी की ओर से लियांस सारथी ने 2 गोल आर्थ ने 1 गोल कृष ने 1 गोल बृजेश ने 1 गोल हार्दिक ने 1 गोल व टीम के कप्तान चन्द्रशेखर ने 1 गोल करते हुए एक आसान सी जीत हासिल की किया गुजरात की ओर से मंयक कुमार ने 1 गोल किया बालक वर्ग में खेले गए आज तीसरे मैच में दोनो ही टीमो ने शानदार खेल प्रदर्शन किया मैच में दोनो ही टीम गोल करने के प्रयास करती रही किन्तु दोनो ही टीमो ने मैच के निर्धारित समय तक एक भी गोल नही कर पाई इस मैच का निर्णाय शुटआउट पद्धाति से किया गया किन्तु दोनो ही टीमो के अच्छे खेल के प्रदर्शन के चलते सडनडैथ के मध्याम से लिया गया और हाॅकी धमतरी ने सडनडैथ 2-1 गोल से जीत दर्ज कर ली आज के खेले गए चैथे मैच में हाॅकी बेमेतरा ने कोरिया हाॅकी को आसान मैच में हाॅकी बेमेतरा ने 5-0 गोलो से पराजित किया। हाॅकी बेमेतरा की ओर से टीम के कप्तान ने हैट्रिक 3 गोल किए शुभम ने 1 गोल व करण ने गोल किया आज के पांचवे व अंतिम मैच में हाॅकी महासमुंद ने हाॅकी बलोद को 8-0 गोल से पराजित किया हाॅकी महासमुंद की ओर से राकेश ने 2,डोगेश ने 1 सागर ने 2, युदवेन्द्र ने 2 भुपेन्द्र ने 1 गोल किया था।

 मैच

बालिका वर्ग में

पहला मैच हाॅकी राजनांदगांव विरूद्ध हाॅकी जांजगीर चांपा सुबह 06 बजे

दुसरा मैच हाॅकी दुर्ग विरूद्ध हाॅकी धमतरी सुबह 07ः30 बजे

तीसरा मैच हाॅकी बिलासपुर विरूद्ध हाॅकी बेमेतरा सुबह 09ः00 बजे

चौथा मैच स्पोटर्स हाॅकी अकादमी विरूद्ध सांई राजनांदगांव 10ः30 बजे

बालक वर्ग में

पहला मैच हाॅकी राजनांदगांव विरूद्ध हाॅकी हाॅकी कोरबा 01 बजे

दुसरा मैच स्पोटर्स हाॅकी अकादमी विरूद्ध हॉकी धमरी 02ः30 बजे

तीसरा मैच हाॅकी दुर्ग विरूद्ध हाॅकी महासमुंद शाम 04ः00 बजे

चौथा मैच हॉकी बिलासपुर विरुद्ध बेमेतरा शाम 5:30 बजे

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    मेजबान टीम हाॅकी राजनांदगांव ने दोनों वर्ग में जीत दर्ज कर सेमीफायनल में बनाई जगह

    सांई राजनांदगांव ने स्पोटर्स अकादमी रायपुर को 11-0 गोल से पराजित कर सेमीफायनल में प्रवेश किया छत्तीसगढ हाॅकी सब जूनियर बालक/बालिका हाॅकी प्रतियोगिता राजनांदगांव। बालिका वर्ग में आज खेले गए पहले मैच में मेजबान हाॅकी टीम राजनांदगांव ने हाॅकी जांजगीर चांपा को को 10-0 गोल से हरा कर जीत दर्ज की दुसरे मैच में हाॅकी दुर्ग ने हाॅकी धमतरी को 6-0 से पराजित किया वंही तीसरे मैच में हाॅकी बेमेतरा ने हाॅकी बिलासपुर को 4-3 और चैथे मैच में सांई राजनांदगांव स्पोटर्स हाॅकी अकादमी रायपुर को…

    Continue reading
    राजनांदगांव: राज्यस्तरीय हाॅकी प्रतियोगता को लेकर जिला हाॅकी संघ ने की बैठक

    राजनांदगांव: आज 13 जून  दिन गुरूवार को सुबह 11 बजे ठाकुर प्यारे लाल उ.मा.शाला में जिला हाॅकी संघ राजनांदगांव की आवश्यक बैठक, संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अध्यक्षता व सचिव शिवनारायाण धकेता की उपस्थिति में संम्पन्न हुई. सर्वप्रथम संघ के अध्यक्ष ने पिछले कार्यकाल में किये हाॅकी के विकास के कार्य की जानकारी देते हुए इस वर्ष भी संघ को जो दायित्व मिले है उसकी जानकारी दी। जिसके तहत स्थानीय खिलाड़ियों की लीग हाॅकी प्रतियोगिता आयोजित करने के लिये चर्चा की गई, जिसमें स्पर्धा आयोजित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *