बिलासपुर: परिवर्तन- एक आशा की किरण ने योग को सदैव अपनाए रखने का लिया संकल्प

बिलासपुर: परिवर्तन- एक आशा की किरण की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही धूमधाम से कंपनी गार्डन बिलासपुर में मनाया गया. योग प्रशिक्षक किरण पाठक ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया होती है यदि हमारा शरीर ही स्वस्थ नहीं रहेगा,तो हम कुछ नही कर सकते।आज कल कम उम्र में ही अनेक प्रकार की बीमारियां होने लगी है, इसलिए सभी योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए और संकल्प ले की प्रतिदिन योग करेंगे और अपने आपको और समाज को जागरूक भी करेंगे।

किरण पाठक के द्वारा बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को योगासन कराया गया और उन्हें योग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई.

योग प्रशिक्षक किरण पाठक की सहयोगी प्रीति ठक्कर ने बताया कि योग हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है एक स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकती है, इसलिए सभी योग के प्रति जागरूक हो और योग क्रिया के द्वारा अपने आपको स्वस्थ रखें।

योग प्रशिक्षक किरण पाठक को हास्य हर्बल क्लब एवम् एक्टिव योग संघ के द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात प्रीति ठक्कर एवम् अश्वनी यादव के द्वारा सभी के लिए अंकुरित चना और शरबत की व्यवस्था की गई थी, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने में किरण पाठक,प्रीति ठक्कर,अश्वनी यादव, सीमा सिदारा,अंजलि ठाकुर,ममता अग्रवाल, सिमरन मनचंदानी,कशिश माखीजा,प्रियंका बरनवाल,दीपा पांडे,भारती रावत,गीतांजलि अग्रवाल, परी रावत,श्रद्धा मिश्रा, तनु मिश्रा,…सदस्यों का सहयोग रहा।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *