बिलासपुर: केंद्र की मोदी सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है- शैलेश

NEET के बाद अब UG-NET की परीक्षा कलंकित हुई

NEET की परीक्षा से लाखों बच्चों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग चुका है जिससे देश के अभिभावक चिंतित है और पूर्ण निराकरण भी नहीं हो पा रहा है।पूरी परीक्षा पारदर्शी नहीं रह गई है और मोदी सरकार के मंत्री गोलमोल जवाब दे रहे है ऐसा लगता है जैसे सच छुपाया जा रहा है।इतनी बड़ी धांधली देश की इतनी बड़ी परीक्षा में हुई है और अभी तक NTA पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। उक्त बातें पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने मीडिया से कही.

शैलेश पांडे ने कहा कि NEET के बाद अब UGNET की परीक्षा में गड़बड़ी आने से NTA ने परीक्षा को रद्द किया है जिससे देश के युवकों का भविष्य अंधकार में हो रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार परीक्षाओं में पारदर्शिता करने में असफल रही है।देश में इस प्रकार युवकों में मायूसी छायी हुई है और सरकार गड़बड़ियों पर पर्दा डालने का काम कर रही है।लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और देश में सुशासन का ढोल पीटा जा रहा है।

पांडे ने कहा कि ज़िम्मेदार लोगों पर और दोषियों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है ऐसा लगता है जैसे मोदी सरकार सच पर पर्दा डाल रही है।

शैलेश ने कहा कि लगातार युवाओं और बच्चों के भविष्य इन परीक्षाओं से दांव पर लगे है और साल भर तैयारी करने वाले बच्चों को निराशा ही हाँथ लग रही है।ऐसे में कैसे सरकार पर भरोसा करे।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *