बिलासपुर: महाराणा प्रताप की जयंती पर निकलेगी जीवंत झांकी

बिलासपुर: महाराणा प्रताप की जयंती 9 जून को मनाई जाएगी। सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज में जयंती को खास तरीके से मनाने बुधवार को बैठक किया. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जयंती अवसर पर भव्य जीवंत झांकी निकाली जाएगी.

सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को बल्ले-बल्ले रेस्टोरेंट में तैयारी को लेकर बैठक हुई इसमें प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाराणा प्रताप जयंती मनाने हेतु समाज के वरिष्ठों एवं युवाओं ने निर्णय लिया. समाज के वरिष्ठजनों ने महाराणा प्रताप जयंती को लेकर अपने-अपने विचार रखें.

क्षत्रिय समाज के लोगों ने बताया कि महाराणा प्रताप  सिर्फ एक समाज के नहीं वरन पूरे देश के गौरव थे, उनके द्वारा किए गए कार्य को सभी याद करके आज भी हर्षित हो जाते हैं.

20 फीट की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र

शोभा यात्रा में अनेक प्रकार के जीवंत झांकी, ढोल नगाड़े, महाराणा प्रताप जी का 20 फीट का मूर्ति प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगा, 9 जून महाराणा प्रताप जयंती के दिन सुबह 9 बजे महाराणा प्रताप चौक में समाज के लोग माल्यार्पण करेंगे उसके बाद संध्या 4 बजे गांधी चौक से तिलक नगर हनुमान मंदिर में आरती के साथ शोभा यात्रा का समापन होगा.

अकबर के घमंड को चूर करने वाले महाराणा प्रताप, ज‍िन्‍होंने कभी नहीं मानी हार

महाराणा प्रताप ने मुगलों के बार-बार हुए हमलों से मेवाड़ की रक्षा की. उन्‍होंने अपनी आन बान और शान के लिए कभी समझौता नहीं किया. व‍िपरीत परिस्थिति में भी कभी हार नहीं मानी. यही वजह है क‍ि महाराणा प्रताप की वीरता के आगे किसी की भी कहानी ट‍िकती नहीं है. 7 फीट 5 इंच लंबाई, 110 क‍िलो वजन। 81 किलो का भारी-भरकम भाला और छाती पर 72 किलो वजनी कवच. दुश्मन भी ज‍िनके युद्ध-कौशल के कायल थे. जिन्‍होंने मुगल शासक अक‍बर का भी घमंड चूर कर द‍िया. 30 सालों तक लगातार कोशि‍श के बाद भी अकबर उन्‍हें बंदी नहीं बना सका.

बैठक में इनकी रही उपस्थिति.

बैठक में मुख्य रूप से अरुण सिंह चौहान, एस के सिंह, राजेश सिंह बिसेन, आदित्य सिंह, तुकेश सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रियंक परिहार, प्रशांत परिहार, विक्रम सिंह, एस एस चंदेल,एस एस चौहान, प्रकाश सिंह,अतुल सिंह, कमल सिंह, बसंत प्रताप सिंह, गुड्डू सिंह, रौशन सिंह, विमल सिंह, विजय बघेल,नीटू परिहार, विक्रम प्रताप सिंह, शिव पूजन सिंह, अर्जुन सिंह, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक सिंह, छत्रपाल सिंह,समर्थ सिंह, राहुल सिंह, अशिताभ सिंह,हितेश सिंह, केतन सिंह, श्रेयश सिंह, प्रशांत सिंह, शशांक सिंह, शुभम सिंह, संजय सिंह,मोहन सिंह, मनीष चौहान, मोहन राजपूत, गौरव सिंह, उदित सिंह, महेश ठाकुर, मयंक गौतम, ऋषि सिंह गौतम, योगेंद्र सिंह, पंकज सिंह, करण सिंह, प्रशांत परिहार, राजा सिंह, योगेश सिंह, जगत प्रताप सिंह, अंकित सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, अथर्व सिंह, देवांश सिंह, बजरंग सिंह, सुरेंद्र परिहार, माया ठाकुर, सुनीता सिंह, क्षमा सिंह, चंद्र प्रभा सिंह आदि उपस्थित.

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *