बिलासपुर: प्रभारी खाद्य नियंत्रक अनुराग भदोरिया के नाक के नीचे खाद्य निरीक्षक शेख अब्दुल कादिर कर रहा था लापरवाही

प्रभारी खाद्य नियंत्रक अनुराग भदोरिया से भी पूछताछ की जानी चाहिए

बिलासपुर: कोटा के खाद्य निरीक्षक शेख अब्दुल कादिर को सरकारी काम में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्टर अवनीश शरण ने कोटा एसडीएम से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आज निलंबन की कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किये हैं. जारी आदेश के अनुसार,  कादिर पर अपने प्रभार क्षेत्र कोटा की राशन दुकानों का सतत् निरीक्षण नहीं करने, आम जनता की समस्याओं को ध्यान में नहीं रखने तथा राशन संबंधी उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किये जाने का आरोप लगाया गया है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 की प्रावधानों के तहत निलंबन किया गया है. निलंबन अवधि में खाद्य निरीक्षक को जिला कार्यालय के खाद्य शाखा में अटैच किया गया है. उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.

यहाँ तक तो ठीक है पर यहाँ  एक बात समझ में नहीं आ रही है कि प्रभारी खाद्य नियंत्रक अनुराग भदोरिया को अब्दुल कादिर की लापरवाही शुरू से नजर क्यों नहीं आई. इसका मतलब यह भी समझा जा सकता है कि अनुराग भदोरिया कोटा को लेकर उतने  गंभीर नहीं थे जितना होना चाहिए. अगर होते तो शायद शुरू में ही अब्दुल कादिर पर एक्शन हो जाता.

लोगों में इस बात को भी लेकर चर्चा हो रही है कि कलेक्टर की TL बैठक हर हफ्ते होती, जिसमें सारे विभागों की रिपोर्ट आती है. बावजूद इसके शेख अब्दुल कादिर की लापरवाही सामने नहीं आई.

अब प्रश्न उठता है कि क्या टीएल बैठक में अनुराग भदोरिया कोटा की सही  रिपोर्ट कलेक्टर के सामने पेश नहीं करते थे?

कायदे से तो अनुराग भदोरिया से भी पूछताछ की जानी चाहिए.

 

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *