राजनांदगांव: जूनियर भारतीय हॉकी टीम में राजनांदगांव की अनिशा साहू का चयन

राजनांदगांव: हॉकी नर्सरी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की कु.अनिशा साहू का चयन ब्रेडा नीदरलैंड में 18 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित है टूर ऑफ यूरोप अंडर 21 बालिका हॉकी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में किया गया है। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में भारत सहित बेल्जियम,जर्मनी, तथा मेजबान ब्रेडा नीदरलैंड चार देशो की हॉकी टीम भाग लेगी। आज घोषित जूनियर भारतीय टीम के 20 सदस्यों की सूचि में नगर की बेटी कु.अनिशा साहू को शामिल किया गया है। कु.अनिशा ही विगत दो वर्ष से हॉकी इंडिया की कोर टीम के साथ बैंग्लुरू सांई सेन्टर में जूनियर भारतीय हॉकी टीम के कोंचिग कैम्प में शामिल है।

छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कु. अनिशा की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए बताया कि कु.अनिशा साहू ने अभी हाल पुणे में सम्पन्न सीनियर नेशनल चैंपियनशिप तथा राउरकेला में सम्पन्न हुई 13वी हॉकी इंडिया जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया था

छत्तीसगढ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि कु.अनिशा ने उनके प्रारंभिक कोच अनुराज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सन् 2014 से बसंतपुर तथा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी खेलना प्रारंभ किया था, छत्तीसगढ की ओर से खेलते हुए कु अनिशा धरेलू हॉकी प्रतियोगिताआंे में अच्छे खेल का प्रदर्शन करते आ रही है। जिसमें 7वीं सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता रामानाथामपुरम (तमिलनाडू) 2017, 7वीं जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता भोपाल (मध्यप्रदेश) 2017। 8वी सब जूनियर व जूनियर बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता हिसार (हरियाणा) व भोपाल (मध्यप्रदेश) 2018 9वी जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता ,13वी हॉकी इंडिया सीनियर महिला कोयलपपट्टी, 14वी हॉकी सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप शामिल है।

कु.अनिशा साहू की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खेलमंत्री टंकराम वर्मा,  पूर्व मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह,खेल सचिव नीलम नामदेव एक्का, खेल एवं युवा कल्याण विभाग संचालक तनुजा सलामे, कलेक्टर संजय अग्रवाल, महापौर हेमा सुदेश देशमुख,पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, निगम अध्यक्ष  हरिनारायण पप्पू धकेता, ओलपिंयन रेणुका यादव, पूर्व भारतीय कप्तान पदमश्री सुश्री सबा अंजुम,अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नीता डूमरे, मृणाल चौबे, रेणुका राजपूत, सहायक संचालक ए.एक्का , छत्तीसगढ़ हॉकी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.रविशंकर,  हरिंदर सिंह भाटिया, एम.वाय कुरैशी, रोहित वाजपेयी, विनिता नवघरे, मंजुला बिसवास, कोषाध्यक्ष ऑशा थॉमस, सह-सचिव गोपेश्वर कहरा, राजेश मंडावी, वर्षा शर्मा, रीना बोरकर, गजेन्द्र शर्मा, अंसार अहमद, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु,  उपाध्यक्ष भूषण साव, आशा थामस, गणेश प्रसाद शर्मा, ज्ञानचंद जैन, अब्दुल क़ादिर, कुमार स्वामी, अनुराज श्रीवास्तव, महेंद्र ठाकुर, गुणवंत पटेल, राजू रंगारी, अजय झा, प्रकाश शर्मा, बबीता लीलहरे, ममता गुप्ता, शकील अहमद, अमित माथुर, मनीष गौतम, सचिन खोब्रागडे, कृष्णा यादव, किशोर धीवर, अफसाना खान सहित छत्तीसगढ़ एवं जिला हॉकी परिवार ने बधाई व शुभकानांए दी है।

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *