बिलासपुर: देवेंद्र यादव जैसे भ्रष्टाचारी चेहरे को बिलासपुर से प्रत्याशी बनाना कांग्रेस की आखिर क्या मजबूरी रही- विष्णु यादव

ओबीसी वर्ग का आरक्षण छीनने पर भी चुप रहते है देवेंद्र यादव तो, जनता के किस काम के: सोमनाथ यादव

बिलासपुर: आज भाजपा के जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नेता, सोमनाथ यादव, विष्णु यादव सहित भाजपा से जुड़े यादव समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव पर हमला बोला। उन्होंने देवेंद्र यादव को यादव समाज की मान्यताओं की उपेक्षा करने और पिछड़ा वर्ग के हितों की अनदेखी करने के लिए घेरा। उन्हें भ्रष्टाचार का दागी चेहरा तक कहा। सोमनाथ यादव ने यादव समाज के पूर्व अध्यक्ष के रूप में यादव समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक आधारों पर विश्वास जताया।

सोमनाथ यादव ने कहा कि देवेंद्र यादव ने कांग्रेस के साथ जुड़कर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपमान की बातों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव ने यादव समाज की अस्मिता और श्रद्धा को अवमानित किया।

इसके अलावा, विष्णु यादव ने कहा कि कांग्रेस ने देवेंद्र यादव जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाकर भ्रष्टाचार का समर्थन किया है। उन्होंने देवेंद्र यादव के साथ घटित घोटालों का उल्लेख किया और उन्हें भ्रष्टाचार में संलिप्त माना। विष्णु यादव ने कहा कि बिलासपुर लोकसभा की जनता ने हमेशा ईमानदार और न्यायप्रिय लोगों का साथ दिया है, और इसे ध्यान में रखते हुए देवेंद्र यादव की चुनाव में करारी हार का दावा किया।

 

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *