बिलासपुर: आनंद सागर सेवा प्रवाह ने मनाया श्री हनुमान प्रकटोत्सव

बिलासपुर: आनंद सागर सेवा प्रवाह ने श्रीहनुमान प्रकटोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल वैशाख पूर्णिमा दिन मंगलवार को, रायगढ़ केवटा पारा, बस स्टैंड के पास पीपल पेड़ चौक में स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा- अर्चना, सुंदरकांड पाठ, भजन- कीर्तन एवं भव्य भंडारा,भोग प्रसाद के साथ हनुमान जयंती बड़ी धूमधाम से आनंदमय वातावरण में मनाया। आनंद सागर सेवा प्रवाह की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ सुषमा पंड्या जी ने यह जानकारी दी। आनंद सागर सेवा प्रवाह के संरक्षक पंडित बाबूलाल पंड्या, डाॅ सुषमा पंड्या एवं रायगढ के सदस्य मोतीलाल पंड्या एवं सुश्री मुन्नी बेन पंड्या के सौजन्य से यह उत्सव मनाया गया।  कैलाश मंदिर के सेवक के द्वारा पूर्ण तैयारी की गई थी। सेवा एवं आवभगत किया गया। उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने पूर्ण उत्साह से सहभागिता निभाई और संगीतमय सुंदरकांड का आनंद सभी ने लिया।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *