बिलासपुर: सरकार बदलने के बाद अकबर खान और तैयब हुसैन पुलिस को लगने लगे गुण्डे

बिलासपुर:  जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न थानों से प्रेषित रिपोर्ट एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आदतन बदमाशों की गुंडा सूची खोलने का आदेश जारी किया गया है। इसके बाद से पुलिस कांग्रेस नेता अकबर खान और तैयब हुसैन को अभ्यासिक अपराधी मानने लगी है. 

पुलिस की माने तो दोनों  के विरूद्ध वर्ष 2002 से लगातर अपराधिक गतिविधियों जैसे राय होकर मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना जुआ, आत्महत्या करने के लिये प्रेरित करना जैसे गंभीर मामले पंजीबद्ध् है, जिनपर सतत निगरानी करने की आवश्यकता होने गुंडा फाइल खोलने की कार्यवाही उक्त गुंडों के विरुद्ध की गई है.

आपको बता दें कि देवनंदन नगर फेस 1 निवासी 50 वर्षीय अकबर के पिता का नाम गुलाब जान खान है और वहीं, मसानगंज निवासी 40 वर्षीय  तैयब हुसैन के पिता का नाम अख़्तर हुसैन है.

 

 

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *