बिलासपुर: 7 मई को सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान

कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर की चुनाव तैयारियों की समीक्षा

बिलासपुर: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने आज सहायक रिटर्निंग अफसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव कार्य से जुड़े विभिन्न कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एवं तय समय-सीमा पर सभी कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर ने बताया कि आयोग द्वारा जिले में 7 मई को मतदान का समय सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। इस प्रकार मतदाताओं को मतदान के लिए कुल 11 घंटे का समय मिलेगा। नोडल अधिकारियों ने कलेक्टर को अब तक किए गये कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा। गर्मी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में पंखों एवं कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों में महिला कर्मचारियों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। प्रशिक्षण के बारे में नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि मतदान दलों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण का कार्यक्रम 25 अप्रैल से शुरू होगा। इस दफा और सघन प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे चरण के प्रशिक्षण में मतदान दल एक साथ बैठेंगे। हैण्ड्स ऑन प्रशिक्षण पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए भी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने स्वीप की गतिविधियों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, संचार प्रबंधन, व्यय मॉनिटरिंग, यातायात व्यवस्था, मतपत्र छपाई, वेब कास्टिंग आदि की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *