बिलासपुर: लगभग साढ़े 5 हजार कर्मचारी कराएंगे लोकसभा चुनाव

आयोग के साफ्टवेयर में रैण्डमाईजेशन से हुआ चयन

बिलासपुर: लोकसभा चुनाव में मतदान कराने वाले कर्मचारियों का आज चयन किया गया। निर्वाचन आयोग के साफ्टवेयर में रेण्डमाईजेशन के जरिए चुनाव कराने वाले कर्मचारी चयनित किये गये। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में प्रक्रिया पूर्ण की गई। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर जिले में 1524 मतदान केन्द्र शामिल हैं। इन केन्द्रों में ड्यूटी के साथ ही 20 प्रतिशत रिजर्व कर्मचारी सहित लगभग साढ़े 5 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। मतदान दल का गठन अभी नहीं हुआ है। अगले चरण मेें रैण्डमाईजेशन के जरिए ही मतदान दल का गठन किया जायेगा। आदर्श मतदान केन्द्रों के लिए मेन्यूअल तरीके से ड्यूटी लगाई जायेगी। जिले की छहों विधानसभा क्षेत्र मिलाकर 96 आदर्श मतदान शामिल हैं। जिनमें संगवारी मतदान केन्द्र, युवा मतदान केन्द्र एवं दिव्यांग मतदान केन्द्र आते हैं। एनआईसी के तकनीकी निदेशक अरविन्द यादव द्वारा निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर में प्रथम चरण के रैण्डमाईजेशन की गई। इसके तहत पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एक एवं दो का चयन किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान एवं संयुक्त कलेक्टर प्रवेश पैकरा भी उपस्थित थे।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में गंदगी व कॉकरोचों का तांडव: शिकायत के बाद पहुँचे स्टाफ ने फोटो खींचकर भेजी रिपोर्ट

    सफाई को लेकर रेलवे रायपुर मंडल (Raipur Division) की खुली पोल: अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में कॉकरोच और गंदगी, कॉल के बाद पहुंचे स्टाफ ने खुद खींची फोटो बिलासपुर: 23 सितंबर को भोपाल से दुर्ग जा रही ट्रेन नंबर 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी थ्री-टियर (B-6) कोच में यात्रियों को भारी असुविधा और गंदगी का सामना करना पड़ा। कोच की सीट नंबर 7 एवं आसपास के हिस्से में भारी संख्या में कॉकरोच रेंगते पाए गए, साथ ही सीट के बगल में गुटखे के पाउच…

    Continue reading
    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *