बिलासपुर: अखंड राजपूत समाज संघ की महिला इकाई ने बनाई होली, किया मिलन एवं सम्मान समारोह

बिलासपुर: सरकंडा क्षेत्र में स्थित कछवाहा परिसर में  रीति रिवाज होटल में अखंड राजपूत समाज संघ की महिला इकाई द्वारा होली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह मनाया गया, जो दिल का हो खूबसूरत और जुनून हो जिसमें कुछ करने का, खुदा ने ऐसे लोग कम बनाए हैं, जिन्हें ऐसा बनाया है आज वो इस कार्यक्रम के साक्षी थे। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता बिंदु सिंह कुशवाहा ने मीडिया को दी.

बिंदु सिंह कुशवाहा से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नेहा सिंह (अपोलो हॉस्पिटल), संध्या सिंह चौहान( वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता), रागिनी सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, अखंड राजपूताना सॉन्ग महिला इकाई)  विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम राधा-कृष्ण की प्रतिमा में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया, उसके बाद अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण के द्वारा सबसे पहले शशि सिंह सिसोदिया के द्वारा डॉक्टर नेहा सिंह का स्वागत किया गया, दिव्या सिंह के द्वारा संध्या सिंह चौहान का माल्यार्पण किया गया, रागिनी सिंह का दिव्या सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। सभी उपस्थित छत्राणियों का परिचय सम्मेलन हुआ. सभी ने अपना परिचय बढ़-चढ़कर बहुत ही अच्छे अंदाज में दिया जिससे सबको जानने का मौका मिला। अलग-अलग क्षेत्र में कार्य करने वाले 51 महिलाओं को महिला दिवस के उपलक्ष में सह सम्मान मोमेंटो भी प्रदान किया गया।राधा कृष्ण की वेशभूषा में रानी त्रिभुवन नाथ सिंह और प्रियंका सिंह ठाकुर को सम्मानित किया गया, पूनम सिंह के द्वारा राम आओ भजन की बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसके लिए उन्हें सम्मान दिया गया। बहुत ही अच्छे रोमांचक गेम भी शशि सिंह सिसोदिया जी के द्वारा कराया गया जो बहुत ही सराहनीय रहा और सभी ने मनोरंजन का लाभ लिया. फूलों की होली भी खेली गई, जिसमें सभी का साथ रहा और सभी ने बहुत ही गर्मजोशी के साथ राजपूताना ढंग से नृत्य का लाभ लिया।

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक मंच संचालन बिंदु सिंह कुशवाहा के द्वारा किया गया। शशि सिंह सिसोदिया के द्वारा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन किया गया। कहते हैं ना जिंदगी तब बेहतर होती है जब हम खुश होते हैं लेकिन जिंदगी तब बेहतरीन होती है जब हमारी वजह से कोई खुश होता है बस इसी इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए राजपूत समाज ने बहुत ही शानदार होली मिलन समारोह का आयोजन किया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनीता सिंह, आरती सिंह,नंद सिंह बघेल, दिव्या सिंह सरकंडा, प्रियंका सिंह ठाकुर, विभा सिंह, कंचन सिंह, रिंकी सिंह ठाकुर, मोनी सिंह, ठाकुर ज्योति सिंह, मौली सिंह, अर्चना सिंह गौतम, पूनम सिंह तोरवा, पूनम राजा सिंह,अनुपमा सिंह, रंजू, अंजू सिंह,रानी त्रिभुवन नाथ सिंह, गुंजन सिंह, सीमा रविंद्र सिंह, दिव्या सिंह जिलाध्यक्ष अखण्ड राजपूत संघ ने सबका तिलक लगाकर स्वागत किया।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *