
बिलासपुर: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया गया है। सातवीं सूची में छत्तीसगढ़ की सरगुजा सीट से शशि सिंह हैं तो रायगढ़ से मेनका देवी सिंह मैदान में हैं। इसके अलावा, बिलासपुर से देवेन्द्र सिंह यादव तो कंकेर से बिरेश ठाकुर को चुनाव का टिकट दिया गया है।