बिलासपुर: नहीं सुधर रहे बदमाश, चाक़ू निकाल कर फैला रहे दहशत

बिलासपुर: धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को डराने वाले 5 आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।

उक्त तथ्यों को देते हुए, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहुजा ने मीडिया को बताया कि 23 मार्च को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के 5 लड़के चाकूनुमा हथियार रखे हैं और आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने सरकंडा थाना में रहने वाले आरोपी मनीष उर्फ करील्ला, मोनू यादव, पूरन नेताम, सूरज उर्फ जैकी यादव एवं करन साहू के कब्जे से पाँच चाकू जब्त किए और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

आरोपी
– मोनू यादव पिता मुजबल यादव उम्र 22 वर्ष निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा.

– करन साहू पिता सदाराम साहू उम्र 19 वर्ष निवासी बहतराई मुक्तिधाम के पास.

-पूरन नेताम पिता नन्दू नेताम उम्र 20 वर्ष निवासी दुर्गा नगर लिंगियाडीह.

– मनीष उर्फ करील्ला उर्फ छोटू साहू पिता सुंदरलाल साहू उम्र 25 वर्ष निवासी मुक्तिधाम पानी टंकी के पास बहतराई.

-सुरज उर्फ जेकी यादव पिता राज कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी रामनगर लिंगियाडीह.

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *