बिलासपुर: युवा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा, विश्वविद्यालय छात्र हित में नहीं कर रहा काम, जानिए इस पर कुलपति वाजपेयी ने क्या कहा, देखिए Video

परीक्षा का केंद्र बनकर रह गया है विश्वविद्यालय- विधायक सुशांत

कुलपतियों से सुशांत ने किया आग्रह, कहा- छात्र हित में ध्यान केंद्रित करके चलाएं यूनिवर्सिटी 

बिलासपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यहां अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित छठवें कुल उत्सव समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें भी नमन किया। साय ने इस अवसर पर कहा कि आज बहुत विशेष दिन है, आज पूरे प्रदेश में कार्यक्रम हो रहे हैं, सुशासन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास से ही सुशासन आएगा। जितनी साक्षरता और शैक्षणिकता बढ़ेगी उतना ही सुशासन आएगा। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित छत्तीसगढ़ी खेलकूद एवं संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका ‘कन्हार’ के नये अंक सहित विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, एवं कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय की कुलगीत का सम्मानपूर्वक गायन हुआ। मुख्यमंत्री ने जयंती पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी सच्चे जननायक थे। सभी वर्ग में उनकी समान रूप से स्वीकार्यता थी। वे युगपुरूष थे। जटिल विषयों पर भी वे देशहित में त्वरित निर्णय लेते थे। देश के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि आज एक सप्ताह के भीतर प्रदेश की न्यायधानी में दूसरी बार आप सभी के बीच में खुद को पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। आज बताते हुए बहुत दुःख होता है कि शिक्षा के केंद्रों को पर्याप्त स्टाफ नहीं मिल पाया, इस व्यवस्था को सुधारने और छत्तीसगढ़ में शिक्षा जगत में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। मैं एक मुख्यमंत्री होने के नाते कह सकता हूं कि शैक्षणिक संस्थानों में जिस सेटअप या जिन चीजों की आवश्यता है उन्हें पूरा करने का हम प्रयास करेंगे। आज हमारी सरकार प्रदेश के किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान करने जा रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कि वे एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता औैर कवि हदय भी थे। वे अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए भी जाने जाते थे।

  • वहीं, सुशांत ने छात्र हित पर बात करते हुए क्या कहा, देखिए Video 

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा, विश्वविद्यालय छात्र हित में काम नहीं कर रहा है, वो केवल परीक्षा का केंद्र बनकर रह गया  है. जानिए इस पर कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी ने क्या कहा, देखिए Video

 

 

 

 

 

 

 

 

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *