
कलेक्टर ने किया जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
सहायक संचालक सहित 21 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस
बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण ने आज पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में संचालित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजी जब्त कर सबकी हाजिरी लगाई। दफ्तर शुरू होने के समय से लगभग एक घण्टे बाद भी 21 अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।