बिलासपुर: प्रधानपाठक के पति डीएस आर्मो के जन्मदिन पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कर्रा में हुआ न्योता भोज

संकुल समन्वयक और संकुल के अन्य प्रधानपाठकों ने बच्चों को बांटे फल, लड्डू और चॉकलेट

मस्तूरी: प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के तहत छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे न्योता भोजन कार्यक्रम के तहत मस्तूरी ब्लाक के संकुल केंद्र लिमतरा के शा. पूर्व माध्यमिक शाला कर्रा में प्रधानपाठक श्रीमती सरोज आर्मो के पति डीएस आर्मो के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों को पौष्टिक भोजन देने के उद्देश्य से आंशिक न्योता भोजन कराया गया।

संकुल प्राचार्य  पार्थसारथी भट्टाचार्य की उपस्थिति व उनके द्वारा संगीतमय प्रस्तुतीकरण के बीच न्योता भोजन कराया गया।मध्यान्ह भोजन समूह द्वारा उपस्थित 155 बच्चों को चावल, दाल, सब्जी, अचार, पापड़ परोसा गया। इसके अलावा प्रधानपाठिका सरोज आर्मो व उनके पति डीएस आर्मो ने पूड़ी, टमाटर की चटनी, अँगूर व केले का वितरण अपने कर कमलों से किया।

संकुल समन्वयक अरुण जायसवाल द्वारा संतरा, मिडिल स्कूल लिमतरा के प्रधानपाठक के.के. पटेल द्वारा अँगूर, ps कर्रा की प्रधानपाठिका श्रीमती ममता देवांगन जी द्वारा बिस्किट पैकेट, ps लिमतरा के प्रधानपाठक किशोर शर्मा द्वारा संतरा, ps खपरी के प्रधानपाठक मोतीचंद मरकाम द्वारा अनार वितरण पूरक पौष्टिक भोजन के रूप में किया गया| इतनी सामग्री प्राप्त कर बच्चे बहुत आनंदित हुए।

आज के कार्यक्रम में ps दैहानपारा के प्रधानपाठक ओमप्रकाश पटेल, कातिका ध्रुव, जीना नेताम, अश्वनी लहरे, विनीता सूर्यवंशी, नीलिमा पांडे, अंजू वर्मा, अर्पणा कैवर्त व smc के सदस्य आदि उपस्थित थे।

संकुल समन्वयक अरुण कुमार जायसवाल के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का एवम कार्यक्रम में सहयोगी बने सभी प्रधान पाठक, शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *