छत्तीसगढ़ के 39 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिष्ठित पुलिस पदक से किया जाएगा सम्मानित

रायपुर: केन्द्र सरकार की तरफ से गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 39 अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 39 पुलिस कर्मियों में से 26 को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस वीरता पदक, 2 को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए 11 कर्मचारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

 उन्होंने बताया कि हेमन्त कुमार पटेल, उप निरीक्षक, बलौदाबाजार,  मालिक राम, निरीक्षक, कांकेर,  सुक्कू राम नाम, सउनि, नारायणपुर, संतोष चंदन, प्रधान आरक्षक, नारायणपुर, साकेत कुमार बंजारे, उप निरीक्षक हाल निरीक्षक बीजापुर, भुवन सिंह बोरा, प्लाटून कमाण्डर हाल कंपनी कमाण्डर 21वीं वाहिनी, छसबल, बालोद, संजय पाल, उप निरीक्षक, बीजापुर, धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक, बीजापुर, विरेन्द्र कंवर, उप निरीक्षक, बीजापुर, पतिराम पोड़ियामी, उप निरीक्षक, बीजापुर, दिलीप कुमार वासनिक, प्लाटून कमाण्डर, एसटीएफ, शहीद रमेश जुर्री, प्रधान आरक्षक, बीजापुर, शहीद रमेश कोरसा, आरक्षक, बीजापुर, शहीद सुभाष नायक, आरक्षक, बीजापुर, शहीद रामदास कोर्राम, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद जगतराम कंवर, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद सुख सिंह, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद रमाशंकर सिंह, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद शंकर नाग, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद किशोर एण्ड्रिक, सहायक आरक्षक, बीजापुर, शहीद सनकूराम सोढ़ी, सहायक आरक्षक, बीजापुर, शहीद बोसाराम करटामी, सहायक आरक्षक, बीजापुर, धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक, बीजापुर, शिव कुमार रामटेके, प्रधान आरक्षक, बीजापुर,  छन्नू राम पोयाम, आरक्षक, बीजापुर, गौतम कोरसा, आरक्षक बीजापुर को पुलिस वीरता पदक विशिष्ट सेवाओं के लिए  अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता, पु.मु नवा रायपुर, कन्हैया लाल ध्रुव, पुलिस उप महानिरीक्षक, नक्सल अभियान मु.मु. नवा रायपुर को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

    इसी तरह सराहनीय सेवाओं के लिए डी.आर. आंचला, सेनानी, 14वीं वाहिनी, छसबल, धनोरा, जिला बालोद, श्रीमती नेहा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, श्रीमती येशेश्वरी येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक, एसबी, पु.मु. रायपुर, टीकाराम कुर्रे, सहायक सेनानी, 22वीं वाहिनी, भीरागांव, कांकेर, महेश शुक्ला, एपीसी, 6वीं वाहिनी, छसबल, रायगढ़, जेम्स लकड़ा, कंपनी कमाण्डर, 2री वाहिनी, छसबल, सकरी-बिलासपुर,  ओम प्रकाश साहू, उप निरीक्षक-अ, पु.मु. नवा रायपुर,  उदय सिंह सिदार, प्रधान आरक्षक, 15वीं वाहिनी, बीजापुर, महेन्द्र कुमार पाठक, उप निरीक्षक, हाल जिला नारायणपुर, मनोज कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक, जिला बस्तर, देवी शरण सिंह, प्रधान आरक्षक, विआशा, पु.मु. नवा रायपुर को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से विभूषित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    सरकारी खर्चों पर सख्ती: अब फिजूलखर्ची पर लगेगी लगाम, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

    नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी खर्चों में कटौती और वित्तीय अनुशासन लागू करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। वित्त विभाग द्वारा जारी वित्त निर्देश 14/2026 के तहत अब सरकारी दफ्तरों में वाहनों, बिजली, बैठकों, विदेश यात्राओं और कागज के उपयोग पर सख्ती दिखाई जाएगी। यह निर्देश 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। क्या-क्या बदलेगा? अधिकारियों को अब आवश्यकता अनुसार ही सरकारी वाहन मिलेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल खर्च में कटौती के लिए “एक वाहन-एक रूट” व्यवस्था लागू होगी। अत्यावश्यक स्थिति…

    Continue reading
    रायपुर ई-मंडी फर्जीवाड़ा: कार्रवाई से आगे सवाल—कितनी मजबूत है डिजिटल मंडी व्यवस्था?

    रायपुर, 27 जनवरी 2026। कृषि उपज मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता और शासकीय राजस्व की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। नगरी कृषि उपज मंडी क्षेत्र के ग्राम घुटकेल स्थित थोक धान व्यापारी ‘शिवम ट्रेडर्स’ में ई-मंडी प्रणाली से जुड़ा गंभीर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जांच में 5,656 क्विंटल धान के अवैध परिवहन और दस्तावेजों में कूट रचना के प्रमाण मिलने पर प्रशासन ने फर्म को सीलबंद कर दिया है तथा संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगरी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *