बिलासपुर: जादूगर अजूबा के हर करतब पर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा शिव टॉकीज

जादूगर अजूबा सोमवार को भी दिखाएंगे तीन स्पेशल मैजिक शो

 

बिलासपुर। जादू का नाम सुनते ही आहलादक सी अनुभूति होती है और खुली आंखो के सामने एक रंगीन मनमोहक स्वपन सा चलने लगता है.नयनाभिराम नजारे,जादू की इठलाती बलखाती मुस्कुराती हुई परियां .जादूगर के तिलिस्मी कारनामे. हवा में तैरती युवती.रुपयो की बरसात जैसे अद्भुत करतब मन को मोह लेते हैं. एैसा ही देखा जा रहा है इन दिनो शहर के शिव टॉकीज में जो अब विश्व के सुपर स्टार जादूगर सम्राट अजूबा के यहां आ जाने के बाद भव्य जादू महल का रुप ले चुका है. वे बिलासपुर मे पहली बार अपना विशाल जादुई काफिला लेकर आए हैं, जिसमें अंडर वाटर डेथ चैलेंज जैसे अनेक नए करतब शामिल है. कई टन आधुनिक साजो सामान और 40 से ज्यादा लोगों की टीम में खूबसूरत जादू परियां भी शामिल है जो मायावी करतबो की रचना मे अहम रोल निभाती है. शो में दिखाए जा रहें जादुई चमत्कारों को देख दर्शक आनंद से भर जा रहें हैं और हर करतब के बाद हॉल तालियों की जोरदार गड़गड़ाहट से गूंज उठता है तो हास्य के एक्ट में हंसी के ठहाके भी लगते हैं. शो के प्रबन्धक रुद्रप्रताप सिंह और पीआरओ मदन भारती के अनुसार जादूगर सम्राट अजूबा यमुनानगर हरियाणा के वासी है और देश-विदेश में लगाातार 20 हजार से भी ज्यादा मनमोहक शो का सफल प्रदर्शन करके कला जगत में अपनी खास पहचान बना चुके हैं और इनका शो नये जमाने के अनुसार आधुनिक करतबो से सजा धजा एक स्वस्थ पारिवारिक प्रोग्राम है.यहां रोजाना दो शो दिखाए जा रहे हैं और रविवार और अन्य अवकाश के दिनों मे तीन शो प्रदर्शित किए जा रहे हैं और सोमवार को भी तीन शो होंगे.जादूगर अजूबा के करतबो मे कई एैसे करतब शामिल है जो न्यायधानी मे लोगो को पहली बार देखने को मिल रहे है जैसे अंडर वाटर डेथ चेलेंज स्टंट मैजिक, शोर्ड ऑफ़ समुराई, हवा मे तैरती लड़की , मंच पर शून्य से रूपयों की बरसात आदि.स्कूल ,क्लब व संस्थानो के लिए विशेष शो भी आयोजित किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *