बिलासपुर: सर्विलेंस टीम ने 205 कोरोना सेम्पल लिए, नए मरीज नहीं, सीएमएचओ ने सिम्स-जिला अस्पताल में 10-10 बिस्तर रिजर्व रखने दिया निर्देश

बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इससे बचाव के संबंध में एडवाइजरी भी जारी कर दी है। जिले में अब तक कोरोना का केवल मरीज मिला हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश शुक्ला ने शासकीय और निजी अस्पतालों के संचालकों को पत्र जारी कर कोविड संदेही और उपचार को लेकर के अलर्ट रहने कहां है। गुरुवार को एक मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को सीएमएचओ ने जिले में सर्विलेंस टीम को अलर्ट करते हुए संदेशों के कोरोना सैंपल लेने के निर्देश दिए अलग-अलग टीम ने 205 लोगों का सेपल लिया। जिसमें 14 लोगों का आरटी पीसीआर और 191 लोगों का रैपिड एंटीजन से जांच किया गया ।शुक्रवार को कोरोना के एक भी नए मरीज नहीं मिले हैं। इधर सीएमएचओ ने सिम्स और जिला अस्पताल प्रबंधन को पत्र लिखकर कहा है कि अपने – अपने अस्पताल में कोरोना मरीज के उपचार के लिए 10-10 बिस्तर रिजर्व रखिए ताकि कोरोना के गंभीर मरीज यदि मिले तो उनका समय पर उपचार हो सके।

जिले में 1934 वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर तैयार

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी के लिए अलर्ट जारी करने के साथ हीकर्म को भी तैयार कर रखा हैजिले में 52 एडल्ट वेंटीलेटर, 13 पीडियाट्रिक वेंटीलेटर, 107 मल्टी पैरा मॉनिटर , 841जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर, 343 छोटा ऑक्सीजन सिलेंडर और 578 ऑक्सीजन कंसलटेंटर तैयार कर रख लिया गया है।

कोरोना सिंपल जांच के लिए 10 सेंटर तैयार

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना सैंपल जांच के लिए 10 सेंटर तैयार कर रखे हैं इसमें 7 सेंटर सरकारी और तीन सेंटर प्राइवेट हैं। सरकारी में तिलक नगर समुदयिक् भवन सेंटर, सिम्स, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी और प्राइवेट मे अपोलो हॉस्पिटल , श्री राम केयर और एकता लेब मे कोरोना की जांच चल रही है।

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *