बिलासपुर राज्योत्सव: 2 नवंबर को पुलिस परेड मैदान में मयंशी खंडेलवाल, तनिष्क वर्मा, वंदिता साहू और कनक साहू बिखेरेंगे गायन का जादू

बिलासपुर: जिला स्तरीय राज्योत्सव की तैयारियां बिलासपुर में जोर-शोर से चल रही हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में 2 नवंबर को पुलिस परेड मैदान में समारोह आयोजित होगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने राज्योत्सव की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आम नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष  राजा पाण्डेय, योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष  रजनीश सिंह और नगर निगम सभापति विनोद सोनी शामिल होंगे।

कलेक्टर ने विभागीय प्रदर्शनी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्टॉलों में योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को मौके पर योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए। उन्होंने जीवंत मॉडल और सरल एवं आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि लोग उन्हें आसानी से समझ सकें। समारोह स्थल पर करीब 40 स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रदर्शित करने की तैयारी की जा रही है। कलेक्टर ने स्टॉलों में विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति और योजनाओं की जानकारी देने वाली प्रचार सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सांस्कृतिक मंच, मुख्य मंच, बैठक व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग और फूड जोन की व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुगम आवागमन एवं बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पर्याप्त पेयजल, स्वच्छ शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, प्राथमिक उपचार और अग्नि सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत उपकरणों एवं अस्थायी संरचनाओं की सुरक्षा जांच कराने तथा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से जिम्मेदारियां पूरी करने को कहा है।

राज्योत्सव में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत 2 नवंबर को शाम 4 बजे स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों और डीपीएस बैंड से होगी। इसके बाद आरपीएफ बैंड की प्रस्तुति, साइबर साक्षरता कार्यक्रम, एकॉर्डियन वादन, राधिका शर्मा की कथक प्रस्तुति तथा तनिष्क वर्मा, कनक साहू और मयंशी खंडेलवाल का गायन होगा। शाम 7 बजे से 7.30 बजे तक मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके पश्चात तरंग बैंड, वंदिता साहू एंड ग्रुप की सामूहिक प्रस्तुति और अंत में अनुराग शर्मा एंड ग्रुप की प्रस्तुति होगी। निरीक्षण के अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एडीएम शिवकुमार बनर्जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर के 259 हड़ताली पटवारियों को अल्टीमेटम, SDM ने थमाया शो-कॉज नोटिस; एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी

    बिलासपुर | जिले में राजस्व कार्यों को ठप्प कर हड़ताल पर बैठे पटवारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। जिले के 259 पटवारियों को तत्काल हड़ताल समाप्त कर कर्तव्य पर लौटने का सख्त अल्टीमेटम जारी किया गया है। बिलासपुर, बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर और कोटा के अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) ने अपनी-अपनी तहसीलों के संबंधित पटवारियों को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस थमा दिए हैं।  प्रशासन के सख्त निर्देश और चेतावनी तत्काल कार्यभार संभालने का आदेश: सभी हड़ताली पटवारियों को तुरंत ड्यूटी जॉइन करने और संबंधित तहसीलदार…

    Continue reading
    साहित्य का महाकुंभ संपन्न: रायगढ़ बना ग्लोबल लिटरेचर का सेंटर! 7 देशों के दिग्गजों ने भरी हुंकार

    शहीद नंदकुमार पटेल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य समापन; कुलपति प्रो. विनय चौहान बोले—यह आयोजन विश्वविद्यालय के लिए ‘मील का पत्थर’ कवि अरुण कमल ने मुकुटधर पाण्डेय के अवदान को किया नमन; ब्रिटेन से आए तेजेंद्र शर्मा ने ‘गोद उतराई’ से मोहा सबका मन रायगढ़: साहित्य, संस्कृति और बौद्धिक मंथन की त्रिवेणी रायगढ़ में ऐसा गर्जी कि सात समंदर पार तक उसकी गूंज सुनाई दी! शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, विश्व हिन्दी अधिष्ठान न्यास, केंद्रीय हिन्दी निदेशालय (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) और देवम फाउंडेशन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *