बिलासपुर-अपोलो मार्ग में अतिक्रमण कर सड़क को संकरी बनाने वाले 230 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज अपोलो मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई में 200 दुकानों में से 127 दुकान और 30 मकानों में से 23 मकान को खाली कराकर तोड़ा गया है,बशेष अतिक्रमण के खिलाफ कल भी कार्रवाई की जाएगी। उक्त जानकारी निगम प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 200 दुकानों में कच्चा-पक्का दुकान दोनों शामिल है। वसंत विहार तिराहे के पास भी अतिक्रमण को हटाया गया है। अतिक्रमण हटाने के बाद नगर निगम द्वारा इस मार्ग का चौड़ीकरण कर पक्की सड़क बनाई जाएगी।
निगम प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, वसंत विहार तिराहे से अपोलो मार्ग में मानसी लाॅज तक लोगों द्वारा 80 फीट सड़क में 50 से 60 फीट कब्जा कर दुकान और मकान बना लिया गया था। जिससे मार्ग संकरा हो चुकी था, इसके कारण सड़क से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था,हमेशा ट्रैफिक जाम होता था और संभाग के सबसे बड़े अस्पताल अपोलो आने वाले मरीज और आपातकालीन स्थिति में संकट गहरा जाता था। मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराने नगर निगम द्वारा नाप जोख कर अतिक्रमणकारियों को स्वयं से कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। अतिक्रमण स्वयं से नहीं हटाने पर आज नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए मकान और दुकानों को हटाया है।
30 परिवारों को पीएम आवास
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवैध रूप से निर्मित 30 मकानों में निवासरत परिवारों को अतिक्रमण हटाने के पूर्व नगर निगम विगत 15 दिनों से इन परिवारों के विस्थापन की तैयारी में जुटा था। सभी परिवारों को आवास उपलब्ध हो जाए इसके लिए पीएम आवास योजना के तहत बने खाली मकानों की सूची तैयार की गई थी। आज इन परिवारों को सरोज विहार, भूकंप वैधशाला, बहतराई स्थित प्रधानमंत्री आवास में सामान समेत शिफ्ट किया गया है।l
बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…
बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…