बिलासपुर: मतदाताओं, मीडिया और कर्मचारियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका-कलेक्टर

शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर कलेक्टर ने सभी को दी बधाई
बिलासपुर: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होने पर जिले के सभी नागरिकों, मतदाताओं और मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री शरण ने कहा है कि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में नागरिकों से बहुत ही अच्छा सहयोग मिला है। 
उन्होंने मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बहुत मेहनत की है। आप सभी ने साबित कर दिया है कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में आपकी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है जिसे आप सभी ने पूरी ईमानदारी से निभाया है। जिन लोगों की भी मतदान दलों के रूप में ड्यूटी लगी थी उन्हें कलेक्टर ने विशेष रूप से बधाई देते हुये कहा कि आप सभी ने पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना कार्य किया है जिसके लिये आप सभी बधाई के पात्र हैं साथ ही आपके परिजनों का भी बहुत धन्यवाद जिनके सहयोग की वजह से आप सभी ने निर्वाचन प्रक्रिया को बड़ी सहजता से संपन्न कराया है।
कलेक्टर ने कहा है कि मीडिया ने भी निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। मीडिया ने जिला निर्वाचन कार्यालय की सूचनाओं एवं मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारियों को नागरिकों और मतदाताओं तक समय पर पहुंचायी जिससे मतदाताओं को काफी सुविधा हुई। कलेक्टर ने सुरक्षा बलों के जवान, अर्धसैनिक बलों और स्थानीय पुलिस के जवानों को भी शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *