बिलासपुर: मतगणना 3 दिसम्बर को इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में

कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश

  • बिलासपुर: विधानसभा निर्वाचन के तहत जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना 3 दिसम्बर को सवेरे 8 बजे से कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में शुरू होगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा मतगणना के लिए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने इस सिलसिले में आज स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अभिकर्ताओं को मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों की पूरी जानकारी दी गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी और सभी रिटर्निंग अफसर मौजूद थे। 
  • कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अभिकर्ताओं को स्ट्रांग रूम के नजदीक ठहराने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ठंड से बचाव के लिए गद्दा, तकिया, परदे, पीने का स्वच्छ पानी सहित अन्य इंतजाम करने कहा है। उनके रूकने के ही स्थान पर टीवी लगाने के निर्देश दिए ताकि वे एक ही जगह से स्ट्रांग रूम सहित अन्य गतिविधियों को देख सके। कलेक्टर ने मतगणना के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित ले आउट के अनुसार ही व्यवस्था करने कहा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगतार चालू रहें। उन्होंने अब तक लगाए गए सीसीटीवी के अलावा हर दरवाजे पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर मीडिया के लिए भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।   
  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *