बिलासपुर : बृहस्पति बाज़ार के सब्जी व्यापारियों ने भी प्रदेश के लोकप्रिय नेता एवँ पूर्व विधायक शैलेश पांडे को माना अपना हमदर्द, बताई अपनी समस्या

बृहस्पति बाज़ार का सब्ज़ी महल का मॉडल फेल है, सब्ज़ी के सड़ने की संभावना ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, सरकार विचार करे—शैलेश पांडेय

बीजेपी का स्वार्थ हुआ पूरा, लेकिन सब्ज़ी व्यापारियों की स्थिति जस की तस- शैलेश

कर्ज में डूबे व्यापारियों को बुलडोज़र का डर सता रहा है- शैलेश पांडेय

बिलासपुर : पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने आज बृहस्पति बाज़ार जाकर सब्ज़ी व्यापारियों से भेंट किया, जिसमें अध्यक्ष अनुराग केशरवानी ने बताया कि सब्ज़ी बाज़ार के नये मॉडल से बड़ी दिक़्क़तें आने वाली है; क्योंकि बंद वातावरण में हवा पानी की कमी रहेगी जिससे सब्ज़ियाँ जल्दी सड़ सकती है जिससे व्यापारियों और जनता दोनों को नुक़सान हो सकता है. इसके अतिरिक्त व्यापारियों ने यह भी कहा कि पार्किंग बहुत थोड़े ही वाहनों के लिए है जिसमे 165 बाइक और 35 कार रखी जा सकती है और व्यापारियों की संख्या सात सौ से भी अधिक है.

अध्यक्ष ने बताया कि सरकार के अधिकारी कुछ भी लिखित जवाब व्यापारियों को नहीं दिये हैं जिससे व्यापारियों में संशय की स्थिति भी बनी हुई है, कभी किसी अधिकारी ने कहा कि चबूतरे नि:शुल्क देंगे और कभी किसी अधिकारी ने कहा की चबूतरे शुल्क सहित देंगे, क्या सच है कोई लिखित जवाब नहीं दिया है.

पूर्व विधायक से व्यापारियों ने कहा कि अधिकतम व्यापारी कर्ज में डूबे हुए है और ऐसे में कहीं सरकार का बुलडोज़र चल गया तो उनकी रोज़ी रोटी और परिवार का क्या होगा ;क्योंकि इमलीपारा व्यापारियों के ऊपर पहले ही सरकार बुलडोज़र चला चुकी है और चांटीडीह सब्ज़ी बाज़ार ऐसे ही बीजेपी सरकार ने उजाड़ दिया था जिससे आजतक छोटे व्यापारी परेशान है और भटक रहे हैं.

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *