बिलासपुर: देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाएं पकड़ी गईं

 

बिलासपुर: ‘रक्षा टीम’ ने आज शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर देह व्यापार में संलिप्त तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा है।

डीएसपी अनिता प्रभा मिंज और निरीक्षक भारती मरकाम के नेतृत्व में कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस, और नेहरू चौक क्षेत्र में लगातार गश्त की गई। इस दौरान तीन महिलाओं की गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गईं, जिनकी पहचान निम्नानुसार हुई:

  1. भावना सूर्यवंशी, पत्नी ओम प्रकाश सूर्यवंशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी अशोक नगर, सरकंडा।
  2. मंजू तिवारी, पत्नी राम तिवारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी थाना के सामने, गौरेला, जिला जीपीएम।
  3. पिंकी उर्फ हरीताली, पत्नी राजेश धृतलहरे, उम्र 27 वर्ष, निवासी निरतू, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।

पूछताछ के दौरान उक्त महिलाएं पुलिस टीम से हुज्जतबाजी करने लगीं, जिसके पश्चात उन्हें महिला थाने लाया गया। जांच में इनके देह व्यापार से जुड़े होने की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर तीनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विनोद कुमार, महिला आरक्षक बबीता मरावी, रूपांजली सोंचे, भावना अटलकर एवं आरक्षक राकेश आनंद की अहम भूमिका रही।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *