SSP रजनेश सिंह के जिले में नकाबपोशों का तांडव: बिलासपुर में फिर गूंजी गोलियों की आवाज

न्यायधानी बिलासपुर में फायरिंग की घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि अपराधियों के हौसले आसमान छू रहे हैं और पुलिस का खौफ जमीन में कहीं दबा-डूबा पड़ा है। मस्तूरी क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने कांग्रेस नेता के दफ्तर पर आकर ताबड़तोड़ 10 से 11 राउंड गोलियाँ दागीं और आराम से हवा काटते हुए चलते बने। यह घटना कोई फिल्मी दृश्य नहीं, बल्कि हमारे पुलिस प्रशासन की नाकामी का जीवंत प्रसारण है।

सवाल यही कि जब जनपद उपाध्यक्ष के कार्यालय तक बदमाश बेखौफ गोलियाँ चला सकते हैं, तो आम नागरिक खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करे?

मस्तूरी में फायरिंग, दो घायल; नितेश सिंह के दफ्तर को बनाया निशाना

 मंगलवार शाम तिवारी होटल के सामने स्थित जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के कार्यालय पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। बाइक से पहुंचे आरोपियों ने 10 से 11 राउंड गोलियाँ चलाईं, जिसमें चन्द्रकांत सिंह और राजू सिंह घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के दौरान नितेश सिंह ने बचाव करते हुए आरोपियों पर कुर्सी फेंकी, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस कहती है जांच जारी है।
कब तक जारी रहेगी यह जांच?
कब तक जारी रहेगा अपराधियों का तांडव?

शहर में कभी चाकू, कभी पिस्टल, कभी लूट, कभी छेड़छाड़। हर बार घटना के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस और वही घिसा-पिटा बयान:
“जल्द खुलासा होगा, टीम गठित कर दी गई है।”

जनता अब पूछ रही है:
खुलासे कब होंगे? पकड़ कब होगी? नतीजे कब दिखेंगे?

अपराधियों में पुलिस का डर नहीं है, क्योंकि न तो गिरफ्तारी हो रही और न ही उदाहरण पेश करने वाली कार्रवाई। जब बदमाश जान जाते हैं कि परिणाम नहीं आएंगे, तब अपराध उनके लिए खेल बन जाता है।

याद रखिए…
जहाँ कानून डर जाता है, वहाँ अपराधी राजा बन जाता है।
जहाँ पुलिस सिर्फ बयान देती है, वहाँ गोलियाँ जवाब देती हैं।

समय आ गया है कि प्रशासन सोती हुई व्यवस्था को जगाए, अपराधियों पर नकेल कसे और यह साबित करे कि बिलासपुर सिर्फ न्यायधानी का नाम भर नहीं, बल्कि न्याय की रक्षा करने वाला शहर है।

अगर अब भी सख्ती नहीं हुई
तो जनता सिर्फ अपराधियों से नहीं, बल्कि
डरपोक सिस्टम से भी लड़ने पर मजबूर होगी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    लापरवाही का अड्डा बना बिलासपुर डीईओ कार्यालय: 15 दिन से बाबू हेमंत शर्मा की टेबल पर धूल फांक रही हैं शिकायतें, विवादित डीईओ संदीप पाण्डेय की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल

    भाजपा के कार्यक्रम में क्यों झोंके गए 1600 छात्र? पत्र वायरल होने के बाद भी DEO संदीप पांडेय क्यों बचा रहे सहायक संचालक वर्षा शर्मा को? सहायक संचालक वर्षा शर्मा का फरमान, DEO की खामोशी—क्या प्रशासनिक संरक्षण में हो रहा शिक्षा व्यवस्था का राजनीतिकरण?   बिलासपुर: जिला शिक्षा कार्यालय (DEO Office) में इन दिनों आम जनता की शिकायतों के साथ किस तरह का खिलवाड़ हो रहा है, इसकी एक बानगी हाल ही में सामने आई है। शिक्षा विभाग के दफ्तरों में सुशासन के दावों की धज्जियां…

    Continue reading
    छत्तीसगढ़ से हरिद्वार तक बजा छत्तीसगढ़ी मान का डंका: डॉ. विनय कुमार पाठक फिर संभालेंगे थावे विद्यापीठ की कमान, 13 नवंबर को ‘न्यूज हब इनसाइट केयर फाउंडेशन’ के मंच पर सजेगा भव्य दरबार!

    रीपीट हुई इतिहास की पुनरावृत्ति! डॉ. विनय कुमार पाठक फिर बने थावे विद्यापीठ के कुलपति, 13 नवंबर को NHICF करेगा भव्य अभिनंदन! शिक्षा जगत के शिखर पुरुष: डॉ. विनय कुमार पाठक को मिला दूसरा कार्यकाल, 13 नवंबर को ‘न्यूज हब इनसाइट’ के राष्ट्रीय मंच पर होगा ऐतिहासिक महा-सम्मान! बिलासपुर: हरिद्वार की पावन भूमि पर आयोजित थावे विद्यापीठ के भव्य अधिवेशन से एक ऐसी गूंज उठी है, जिसने छत्तीसगढ़ के माथे पर गौरव का एक और नया तिलक लगा दिया है। छत्तीसगढ़ के माटी के लाल, देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *