देशभर की साहित्यिक प्रतिभाओं का महासंगम बनेगा ‘अंतरंग काव्य सरोवर’, बिलासपुर से उठेगी राष्ट्रीय सृजन की स्वर-लहर

बिलासपुर। साहित्य प्रेमियों और रचनाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण समाचार सामने आया है। राष्ट्रीय साहित्य सृजन संस्थान, बिलासपुर के तत्वावधान में प्रकाशित होने जा रहा बहुचर्चित काव्य संकलन “अंतरंग काव्य सरोवर” अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस विशेष ग्रंथ में केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिष्ठित एवं नवोदित रचनाकारों की चुनिंदा कविताओं को स्थान दिया गया है, जिससे यह संकलन राष्ट्रीय साहित्यिक चेतना का एक सशक्त दस्तावेज बनने जा रहा है।

संस्थान के डायरेक्टर शिवमंगल शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण साहित्यिक परियोजना का प्रकाशन शिक्षाविद एवं थावे विद्यापीठ, गोपालगंज के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन, प्रेरणा और साहित्यिक दृष्टि के परिणामस्वरूप संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह ग्रंथ देशभर के रचनाकारों को एक साझा साहित्यिक मंच प्रदान करेगा तथा हिंदी साहित्य की समृद्ध परंपरा को नई दिशा देगा।

ग्रंथ के संपादन का दायित्व वरिष्ठ साहित्यकार एवं चर्चित उपन्यासकार केशव शुक्ला निभा रहे हैं। वहीं इसकी संपादक मंडल में देश के सात प्रबुद्ध साहित्यकारों को शामिल किया गया है, जिनमें विजय तिवारी, अमृतलाल पाठक, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ‘हिमांशु’, डॉ. अनिता सिंह, डॉ. सर्वेश पाठक, डॉ. शोभा त्रिपाठी ‘शैव्या’ तथा डॉ. संगीता सिंह बनाफर प्रमुख हैं। इन विद्वानों के साहित्यिक अनुभव और मार्गदर्शन से ग्रंथ की गुणवत्ता को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

संस्थान के अनुसार ग्रंथ का प्रकाशन एवं भव्य विमोचन समारोह शीघ्र आयोजित किया जाएगा। प्रकाशन की प्रक्रिया साहित्यग्राम प्रकाशन, बिलासपुर द्वारा प्रारंभ कर दी गई है, जिसकी डायरेक्टर श्रीमती ऋचा-हितेश सिंह बिसेन हैं।

साहित्यिक जगत में इस ग्रंथ को लेकर उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि “अंतरंग काव्य सरोवर” केवल एक काव्य संग्रह नहीं, बल्कि देश के विविध साहित्यिक स्वर, संवेदनाएं और सृजनात्मक ऊर्जा को एक मंच पर समेटने वाला ऐतिहासिक साहित्यिक दस्तावेज सिद्ध होगा।

 

  • Related Posts

    एक गाड़ी, दो जिम्मेदारियां: बिना प्रचार के मिसाल पेश कर रहे कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल

    जहां प्रचार नहीं, वहां भी प्रेरणा हो सकती है… बिलासपुर में कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ की सादगी भरी कार्यशैली चर्चा का विषय बन रही है। बिलासपुर। आज के दौर में जहां छोटी-छोटी पहल भी सोशल मीडिया की सुर्खियां बन जाती हैं, वहीं बिलासपुर प्रशासन के दो वरिष्ठ अधिकारी चुपचाप एक ऐसी कार्यशैली अपना रहे हैं, जिसकी चर्चा कम लेकिन संदेश बड़ा है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल इन दिनों विभिन्न शासकीय दौरों के दौरान एक ही वाहन…

    Continue reading
    बिलासपुर: अनूप चड्ढा और शिवराज सिंह की अवैध प्लाटिंग पर चला प्रकाश कुमार सर्वे का बुलडोजर

    3 एकड़ की अवैध कॉलोनी में उखाड़े गए बिजली पोल, 2 एकड़ में बनी सड़क, बाउंड्रीवाल और 4 मकान भी ढहाए गए   बिलासपुर। नगर पालिक निगम बिलासपुर ने शहर में फल-फूल रहे अवैध प्लाटिंग कारोबार पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए सकरी और उसलापुर क्षेत्र में बुलडोजर चलाया। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में अनूप चड्ढा और शिवराज सिंह द्वारा विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। निगम की संयुक्त टीम ने सकरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *