बिलासपुर: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में निकाली जा रही “स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा” कल बिलासपुर पहुंचेगी। स्वदेशी आत्मनिर्भरता और भारतीय उत्पादों के प्रोत्साहन का संदेश लिए यह रथ यात्रा आम जनता और व्यापारियों में विशेष उत्साह जगा रही है।
कल 5 दिसंबर, शुक्रवार को रथ सुबह 10 बजे चकरभाठा से प्रारम्भ होकर 11 बजे नेहरू चौक पहुंचेगा। इसके बाद देवकीनंदन चौक में संक्षिप्त सभा आयोजित होगी। यहाँ पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, धर्मजीत सिंह, महापौर पूजा विधानी सहित शहर के वरिष्ठजन हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना करेंगे।
रथ यात्रा का मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा —
नेहरू चौक → देवकीनंदन चौक → सदर बाजार → गोलबाजार → सिटी कोतवाली → तेलीपारा रोड → पुराना बस स्टैंड → अग्रसेन चौक → श्रीकांत वर्मा मार्ग → व्यापार विहार → महाराणा प्रताप चौक। यहाँ कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रथ तखतपुर होते हुए मुंगेली के लिए प्रस्थान करेगा।
कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी टीम मैदान में
कैट बिलासपुर की ओर से राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, जिला अध्यक्ष किशोर पंजवानी, महामंत्री हीरानंद जैसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सुरेंद्र अजमानी, दिलीप खंडेलवाल, परमजीत उबेजा, संजय मित्तल, महिला विंग से निहारिका त्रिपाठी, प्रतिज्ञा सिंह, बबीता ताम्रकार, और स्वदेशी जागरण मंच से डॉ. सुशील श्रीवास्तव, सोअमित्र गुप्ता, नारायण गिरी गोस्वामी, दादा सुब्रत जाकी, अरुणा दीक्षित सहित पूरी टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है।
रथ यात्रा को लेकर व्यापारियों और नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर आज स्वदेशी संकल्प के सार्थक संदेश का साक्षी बनेगा।















