सरगुजा ओलंपिक 2026: आदिवासी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की बड़ी पहल

संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा व संचालक खेल तनुजा सलाम ने ली तैयारियों की संभागस्तरीय समीक्षा बैठक

अंबिकापुर: सरगुजा संभाग की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित सरगुजा ओलंपिक 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इसी कड़ी में संभागायुक्त  नरेंद्र दुग्गा एवं संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती तनुजा सलाम ने वर्चुअल माध्यम से संभागस्तरीय संयुक्त समीक्षा बैठक ली।

जिला कलेक्टरेट कार्यालय अंबिकापुर के एनआईसी कक्ष में आयोजित इस बैठक में पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, कलेक्टर सरगुजा अजीत वसंत, संभागस्तरीय अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, सरगुजा संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े।

“सरगुजा खेल प्रतिभाओं की खान है” – संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा

संभागायुक्त  दुग्गा ने कहा कि सरगुजा संभाग अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्र है, जहां युवाओं में खेलों के प्रति स्वाभाविक रुचि और अपार क्षमता है। इन प्रतिभाओं को पहचानकर आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आदिवासी अंचल के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित होगा।

उन्होंने जिलेवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए पंजीयन की प्रगति पर विशेष जोर दिया और कहा कि 25 जनवरी 2026 अंतिम तिथि को देखते हुए प्रचार-प्रसार में और तेजी लाई जाए।

स्कूल-कॉलेज से जनपद तक व्यापक प्रचार के निर्देश

संचालक खेल तनुजा सलाम ने निर्देश दिए कि स्कूल-कॉलेजों में पी.टी.आई., खेल संघों एवं स्थानीय संस्थाओं को जोड़कर सरगुजा ओलंपिक की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए।
उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को जनपद स्तर पर वॉल राइटिंग और जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

पुलिस विभाग रहेगा पूरी तरह मुस्तैद

पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक 2026 शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना है। आयोजन की सफलता के लिए पुलिस विभाग की सक्रिय भूमिका रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और थानों में हेल्प डेस्क स्थापित कर प्रचार-प्रसार में भी सहयोग किया जाएगा।

सरगुजा ओलंपिक 2026 : प्रमुख तिथियां

  • पंजीयन की अंतिम तिथि: 25 जनवरी 2026
  • विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता: 28 जनवरी से 03 फरवरी 2026
  • जिला स्तरीय प्रतियोगिता: 05 फरवरी से 10 फरवरी 2026
  • संभाग स्तरीय प्रतियोगिता: 01 मार्च से 03 मार्च 2026

ऑनलाइन पंजीयन लिंक:
https://rymc.cg.gov.in/sargujaOlympic2025

ऑफलाइन पंजीयन विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय, जनपद कार्यालय, नगर पंचायत एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय से किया जा सकता है।

ये खेल होंगे शामिल

विकासखण्ड स्तर पर एथलेटिक्स (दौड़), गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, 4×100 रिले, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल आयोजित होंगे।
हॉकी एवं कुश्ती के खिलाड़ी सीधे जिला स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *