बिलासपुर: शासन कर्मचारियों के 4 प्रतिशत शेष महंगाई भत्ता जारी करने आदेश जारी करे- सुनील यादव

बिलासपुर: राज्य शासन ने आई. ए. एस. कैडर के 4 प्रतिशत शेष महंगाई भत्ता जारी कर 1 जनवरी से मई तक नकद राशि देने व जून से नियमित महंगाई भत्ता सबंधी आदेश जारी किया है। महंगाई भत्ता के आदेश जारी होने से राज्य कैडर के अधिकारी कर्मचारियों में भी उम्मीद जागी है कि जल्द ही राज्य शासन अधिकारी कर्मचारियों के 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने आदेश जारी कर कर्मचारियों को इस बढ़ती महंगाई से राहत प्रदान करेगी।

इस संबंध में सुनील यादव प्रदेश महामंत्री लिपिक वर्गीय एवं अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के जिला सह संयोजक ने बताया कि IAS कैडर के अधिकारियों को सेवा शर्तों के अधीन महंगाई भत्ता आदेश जारी होने से हम राज्य के कर्मचारियों के शेष 4 प्रतिशत महंगाई आदेश जारी होने की उम्मीद जागी है। राज्य शासन को कर्मचारियों के हड़ताल का इंतजार नहीं करके पूर्व से लंबित मांगों के साथ-साथ राज्य के कर्मचारियों को भी जनवरी 2024 से नकद व जून माह के वेतन में जोड़ने महंगाई भत्ता का आदेश जारी नहीं होने से जल्द ही कर्मचारियों के संघ समूहबद्ध होकर आंदोलन की रूपरेखा तय करने की कार्यवाही व बैठकें आयोजित की जाएगी व राज्य के कर्मचारियों के कल्याण निमित व उनके मंशा अनुरूप चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी करेंगे। आंदोलन की दिशा में कर्मचारी मजबूर होकर जाते हैं। कर्मचारियों के कल्याण निमित सबंधी समय पर जारी हो जाये तो अन्य राज्यों जहाँ आंदोलन की जरूरत नहीं होती। हम कर्मचारी भी छत्तीसगढ़ में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक आंदोलन में न जाकर नियमित कार्यो को जनहित में पूर्ण करने नियमबद्ध है।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *