बिलासपुर: आर्ट ऑफ लिविंग परिवार का सफल दंत चिकित्सा शिविर

सरगांव: आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा प्राकृतिक मॉडल कृषि फार्म खजरी में त्रिवेणी डेंटल कॉलेज बिलासपुर के सहयोग से दो दिवसीय नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी की प्रतिमा में पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलित करके किया गया।

शिविर में नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष परमानंद साहू, पार्षद रामकुमार कौशिक, सरपंच संघ के अध्यक्ष निर्मल दिवाकर, जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष घनश्याम राजपूत, मॉडल कृषि फार्म के संचालक यश मिश्रा, शिक्षक ललित यादव, त्रिवेणी डेंटल कॉलेज की एचओडी डॉ. अन्नपूर्णा, डॉ. त्रिपाठी एवं उनकी टीम ने भाग लिया।

इस दौरान, शिविर में उपस्थित ग्रामीणों की संख्या 150 रही, जिन्हें दांतों में होने वाली विभिन्न बीमारियों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इसके साथ ही, दांतों की सुरक्षा और देखभाल के उपाय भी बताए गए, ताकि लोग दांतों से संबंधित बीमारियों से बच सकें।

शिविर के दौरान परिसर में फलदार एवं छायादार वृक्षारोपण भी किया गया। इस आयोजन में बिलासपुर के आर्ट ऑफ लिविंग टीचर डॉ. राजा जी का विशेष सहयोग रहा।

यह शिविर ग्रामीण जनों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिससे उन्हें दंत चिकित्सा संबंधी जागरूकता मिली और स्वस्थ दांतों के प्रति उनकी समझ बढ़ी।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *