बिलासपुर: सुर्खियों में SSP रजनेश सिंह

 बिलासपुर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन — 1.20 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज

बिलासपुर पुलिस का एक्शन: 6 केस, 17 आरोपी, 7 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

बिलासपुर। पुलिस ने नशे के धंधे पर करारा प्रहार करते हुए एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत आरोपी अजय चक्रवर्ती की अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर फ्रीज किया गया है।

 जांच में सामने आया कि अजय चक्रवर्ती के खिलाफ बिलासपुर और जबलपुर जिलों में एनडीपीएस एक्ट के कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। अवैध कारोबार से कमाए गए धन को वैध ठहराने के लिए आरोपी ने पत्नी और एक परिचित महिला के नाम पर ज़मीन खरीदी और मकान का निर्माण कराया था।

 वर्ष 2021 में तोरवा थाने में दर्ज प्रकरण की वित्तीय जांच को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर पुनः शुरू किया गया। इसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

 फ्रीज की गई संपत्तियों की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.20 करोड़ बताई जा रही है, जो आवासपारा सिरगिट्टी और टिकरापारा में स्थित हैं। कार्रवाई पूरी होने के बाद सम्पत्ति को SAFEMA न्यायालय भेजा गया है।

 इस ऑपरेशन में सिरगिट्टी थाना के प्रधान आरक्षक प्रभाकर सिंह की भूमिका अहम रही। उनके योगदान को देखते हुए एसएसपी ने उन्हें नगद इनाम देने की घोषणा की है।

 अब तक जिले में कुल 6 प्रकरणों में 17 आरोपियों की अवैध संपत्तियाँ फ्रीज की जा चुकी हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब ₹7 करोड़ है।

यह सच है कि इस कार्रवाई के बाद SSP रजनेश सिंह सुर्खियों में हैं और उनकी सराहना भी हो रही है। लेकिन साथ ही यह भी साफ है कि जिले की सुरक्षा और नशे के कारोबार पर रोक लगाना उनकी ड्यूटी का हिस्सा है। इस बार उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरी ताकत के साथ निभाया है, और यही कारण है कि लोगों की नज़र में यह कार्रवाई “काबिले तारीफ” बन गई है।

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *