बिलासपुर को खोदापुर का तमग़ा देने वाली बीजेपी सरकार फिर उसे पीछे ढकेल रही है- शैलेश

डबल इंजन की सरकार का बिलासपुर के साथ सौतेला व्यवहार,मोदी सरकार बिलासपुर का विकास नहीं चाहती- शैलेश

एयरपोर्ट की ज़मीन का पैसा लौटाना दुर्भावनापूर्ण है,संघर्ष समिति का संघर्ष बेकार नहीं जाएगा- शैलेश

बिलासपुर: जब कांग्रेस की सरकार आई थी तभी बिलासपुर एयरपोर्ट को नयी उड़ान मिली थी और 3C केटेगरी का बिलासपुर एयरपोर्ट को लाइसेंस मिला था और कांग्रेस की सरकार की और बिलासपुर के जनप्रतिनिधियों की राजनीतिक इक्षा शक्ति थी, तभी केवल यह संभव हो पाया था और विधानसभा में एकजुट होकर सरकार से एयरपोर्ट के उन्नयन का पैसा माँगा गया था और सरकार ने सहर्ष पैसा दिया था और बिलासपुर वासियों को हवाई सेवा की सौगात दिया था और आज भी बिलासपुर एयरपोर्ट अगर उड़ाने भर रहा है तो ये केवल कांग्रेस की सरकार की देन है।

 उक्त बातें बोलते हुए पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने मीडिया से कहा कि पूर्ववर्ती सरकार से विधानसभा में लगातार माँग करने के बाद नाईट लैंडिंग का पैसा लिया गया और आज नाइट लैंडिंग का काम पूरा होने को आ रहा है ये भी कांग्रेस सरकार का दिया हुआ पैसा है और जब 4C केटेगरी के लिए सेना से ज़मीन के लिए पैसा देने की बात आयी तो भी कांग्रेस की सरकार पीछे नहीं हटी और केंद्र की मोदी सरकार से लगातार संवाद और पत्राचार किया ताकि बिलासपुर विकास की और ज्यादा उड़ान उड़ सके।

पांडे ने कहा कि  बिलासपुर की संघर्ष समिति द्वारा लगातार वर्षों से बिलासपुर को लेकर सभी साथियों द्वारा माँग किया जा रहा है ताकि बिलासपुर एयरपोर्ट का काम आगे बढ़ा और आज भी संघर्ष समिति लगातार अपनी माँग पर धरने पर बैठी है लेकिन अब लगता है जब से डबल इंजन की सरकार आई है तबसे बिलासपुर के साथ भेदभाव किया जा रहा है और केवल बीजेपी के नेताओं द्वारा फोटो खिचा कर बस वाह वाही लूटने का काम किया और ज़मीन में कोई काम नहीं दिख रहा है और उल्टा सेना ने ज़मीन का पैसा भी लौटा दिया है,ये कहीं न कहीं बीजेपी के नेताओं की कमजोर इक्षा शक्ति का उदाहरण है।

 शैलेश ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने बिलासपुर को खोदापुर का तमगा दिया था और पूरे शहर को खोद दिया था लगता है फिर वही दिन बीजेपी बिलासपुर का लाने वाली है और वैसे भी शहर को खोदना शुरू कर ही दिया है और बिलासपुर को कभी भी आगे नहीं बढ़ने दिया गया,आज भी बिलासपुर के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और बिलासपुर के विकास में बाधा डाली जा रही है।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *