बिलासपुर नगर निगम में कबाड़ कांड: रेलिंग से लेकर पार्षद निधि का ऑटो तक गायब! प्रवेश कश्यप पर गंभीर आरोप, संजय सिंह बोले– जांच नहीं हुई तो जोन कार्यालय में धरना, देखिए Video

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर का पानी टैंकर कबाड़ विवाद अब बड़े घोटाले का रूप लेता जा रहा है। जोन क्रमांक-2 के तत्कालीन जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप और पार्षद/एमआईसी सदस्य सीमा सिंह के बीच आरोप–प्रत्यारोप का सिलसिला इतना तीखा हो गया है कि अब निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रवेश कश्यप की सफाई
न्यूज़ हब इनसाइट से बातचीत में प्रवेश कश्यप ने साफ कहा—
“पानी टैंकर अभी भी पंप हाउस में सुरक्षित है। कबाड़ में बेचने का सवाल ही नहीं उठता। न सीमा सिंह से बात हुई, न आयुक्त से। वे मुझ पर आरोप क्यों लगा रही हैं, यह समझ से परे है।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि संभवतः संपदा अधिकारी की किसी लंबित फाइल को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। साथ ही यह भी याद दिलाया कि पदभार ग्रहण किए उन्हें मात्र 10 दिन ही हुए थे।

संजय सिंह का पलटवार

लेकिन, सीमा सिंह के पति संजय सिंह ने कश्यप की सफाई को झूठ करार देते हुए जोरदार पलटवार किया।
उन्होंने आरोप लगाया—

  • “मेरी कोई फाइल संपदा में लंबित नहीं है। असली खेल यह है कि जेम पोर्टल से खरीदी गई जेसीबी मशीन को प्रवेश कश्यप ने संविदा कर्मचारी सूर्यवंशी के जरिए बेच दिया।”

  • “यही नहीं, कश्यप पर पैसा लेकर एक रसूखदार को जमीन पर कब्जा दिलाने का भी आरोप है, जिससे असली मालिक न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।”

  • “उनके कार्यकाल में रेलिंग और पार्षद निधि से आया ऑटो गायब हो गया।”

MIC बैठक में बवाल का संकेत
संजय सिंह के मुताबिक, पार्षद सीमा सिंह ने आज की MIC बैठक में इस पूरे मामले को प्रमुखता से उठाया, जिस पर महापौर पूजा विधानी ने जांच का आश्वासन दिया।

अल्टीमेटम और चेतावनी
संजय सिंह ने साफ कहा—
“अगर प्रवेश कश्यप पर जांच नहीं हुई तो मैं धरना-प्रदर्शन करूंगा। निगम में कबाड़ और जेसीबी घोटाले की परतें खुलनी ही चाहिए।”

 इस तरह एक पानी टैंकर विवाद अब जेसीबी बिक्री, जमीन कब्जा और नगर निगम में गुम हुई संपत्तियों तक जा पहुंचा है। सवाल यह है कि आखिर नगर निगम के इस घोटाले का सच कब और कैसे सामने आएगा?

 

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *