बिलासपुर: सीजी बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों ने 5वीं और 8वीं की परीक्षा के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के सीजी बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा लेने के आदेश के खिलाफ निजी स्कूल संचालकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस मामले में अभिभावक संघ भी याचिका लेकर सामने आया है। कोर्ट ने सभी याचिकाओं पर 3 मार्च को एकसाथ सुनवाई करने का निर्णय लिया है।

शिक्षा विभाग ने इस सत्र से 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का आदेश जारी किया है, जिसे लेकर निजी स्कूलों में खासा असंतोष है। निजी स्कूल एसोसिएशन का कहना है कि कई स्कूलों में पाठ्य पुस्तक निगम की बजाय निजी प्रकाशकों की किताबें पढ़ाई जा रही हैं, जिससे परीक्षा के लिए छात्रों को तैयार करना मुश्किल हो सकता है। इसके साथ ही, पहले ये कक्षाएं होम एग्जाम के माध्यम से होती थीं, लेकिन अब यह आदेश आने के बाद विद्यालयों को अपनी तैयारियां बदलनी पड़ रही हैं।

इस मामले में कोर्ट ने शिक्षा विभाग से 10 दिनों के भीतर जवाब मांगा था। वहीं, राज्य सरकार से यह भी पूछा गया था कि कर्नाटका में इसी तरह के आदेश के तहत बीच सत्र में परीक्षाएं आयोजित की गईं, तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं। इस आदेश को लेकर अब 3 मार्च को हाईकोर्ट में एकसाथ सुनवाई होगी।

वहीं, इस मुद्दे को लेकर सरकारी और निजी स्कूलों दोनों में 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां चल रही हैं। अब यह देखना होगा कि हाईकोर्ट क्या निर्णय देता है और इसका असर छात्रों और स्कूलों पर किस तरह पड़ेगा।

  • Related Posts

    बिलासपुर की ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल पर गंभीर सवाल: 5वीं-8वीं के बच्चों से दोबारा बोर्ड परीक्षा दिलाने का दबाव, अभिभावकों ने DEO से लगाई गुहार

    पहले ही परीक्षा दिलाने के बाद अब 16 मार्च से फिर परीक्षा कराने की तैयारी, स्कूल की मान्यता पर भी उठे सवाल मोबाइल प्राचार्य कक्ष के बाहर रखवाकर कराई मुलाकात, प्राचार्य बोली – “टीसी ले जाओ”; स्कूल प्रबंधन पर अभिभावकों के गंभीर आरोप   बिलासपुर। शहर के व्यापार विहार स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल एक बड़े विवाद में घिर गया है। कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर बच्चों को दोबारा बोर्ड परीक्षा दिलाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर…

    Continue reading
    रामनवमी पर बिलासपुर से अयोध्या धाम जाएगी 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा, CM विष्णु देव साय को दिया निमंत्रण

    बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए निकलने वाली 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में समाजसेवी एवं यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने नगर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें इस पावन यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए यात्रा आयोजन की सराहना की और अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *